Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

हाल ही में पीएम मोदी (PM Modi) गुजरात के कच्छ दौरे पर गए थे, जहां उनसे 1971 के युद्ध में अद्भुत साहस दिखाने वाली वीरांगनाओं ने मुलाकात की थी और इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को सिंदूर का पौधा भेंट किया.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र के खिलाफ अभद्र भाषा और जमीन कब्जा करने के आरोपों पर यूट्यूब वीडियो अपलोड करने वाले चार लोगों को राहत देने से इनकार कर दिया.

झारखंड की महिला एडीजे द्वारा चाइल्ड केयर लीव न मिलने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर 6 जून को सुनवाई होगी. याचिका में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है.

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने केंद्र सरकार के वक्फ उम्मीद पोर्टल के लॉन्च पर सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग की. बोर्ड ने इसे अवैध और संविधान विरोधी बताया, जबकि वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अतीक गैंग के सदस्यों को जानलेवा हमले के मामले में राहत देने से इनकार किया. कोर्ट ने प्राथमिकी रद्द करने की याचिका खारिज करते हुए अग्रिम जमानत के लिए आवेदन की छूट दी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद पुलिस में तैनात आरक्षी रवि कुमार की प्रोन्नति से संबंधित मामले में सीलबंद लिफाफे को खोलने और पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को दो महीने में निर्णय लेने का निर्देश दिया है.

पीएम ने कहा, डीबीटी, डिजिटल समावेशन और ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर जोर ने पारदर्शिता और अंतिम व्यक्ति तक तेजी से लाभ पहुंचाने को सुनिश्चित किया है.

प्रयागराज की स्थायी लोक अदालत ने नसबंदी के बाद बच्ची के जन्म को डाक्टरों की गंभीर चूक मानते हुए महिला और उसकी संतान को मुआवजा देने का आदेश दिया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस और अपने जन्मदिन पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर बेल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने सभी नागरिकों से प्रकृति के प्रति संकल्पित होने की अपील की.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "विश्व पर्यावरण दिवस पर, आइए हम अपने ग्रह की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करें.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital