Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

Delhi COVID-19 Cases: दिल्ली में कोविड-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट जारी किया है. अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और उपकरणों की पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गोरखपुर के राजकीय संप्रेक्षण गृह में बाल अपचारियों की अमानवीय स्थिति पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट ने महिला एवं बाल कल्याण विभाग को विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया है.

गांधीनगर सिविल अस्पताल के 600 बिस्तरों वाले नवनिर्मित भवन में हार्ट एंड न्यूरो केयर यूनिट स्थापित की गई है. इस यूनिट में अत्याधुनिक कैथेटर लैब और दो हाईटेक ऑपरेशन थिएटर बनाए गए हैं.

बिहार के भागलपुर स्थित पीरपैंती रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित कर जनता को समर्पित किया गया. अब यह स्टेशन विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस है, जिससे स्थानीय लोग बेहद खुश हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जता रहे हैं.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्रकार मोहम्मद ज़ुबैर के खिलाफ दर्ज एफआईआर में हस्तक्षेप से इनकार किया, लेकिन गिरफ्तारी पर रोक लगाई है. कोर्ट ने कहा कि प्रथमदृष्टया अपराध प्रतीत हो रहा है, इसलिए निष्पक्ष विवेचना आवश्यक है.

श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर की बहुत अधिक मान्यता है, यहां पूजा-अर्चना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं. यह बारह ज्‍योर्तीलींग मे से एक है और इसमें मंदिर के गर्भ गृह में शिव जी का पिंड है.

रोहिणी सेक्टर 11 के गणेश चौक इलाके में शुक्रवार दोपहर लगी भीषण आग से ड्राइक्लीन और मोबाइल की दुकान पूरी तरह जलकर राख, रिहायशी मकानों को खतरा, प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रमुख सहयोगी राहुल सरकार को गिरफ्तार किया, जिसने गैंग के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाकर अपराधियों को विदेश भागने में मदद की. मामला 2022 में सिद्धू मूसेवाला हत्या केस से जुड़ा है, जिसमें अभी भी जांच जारी है.

Vimal Negi Death Case: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने विमल नेगी की रहस्यमयी मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का आदेश दिया है, क्योंकि राज्य पुलिस और SIT की जांच में गंभीर कमियां पाई गईं.

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में अपना 22वां अलंकरण समारोह भव्य रूप से मनाया, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह ने वीरता और सेवा के लिए 26 जवानों को सम्मानित किया. यह समारोह बीएसएफ के शौर्य, बलिदान और समर्पण को समर्पित रहा.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital