Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली में बढ़ते कोविड-19 मामलों के मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

Delhi COVID-19 Cases: दिल्ली में कोविड-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट जारी किया है. अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और उपकरणों की पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है.

Covid-19

सांकेतिक तस्वीर.

दिल्ली में कोविड-19 मामलों में हाल ही में आई वृद्धि को देखते हुए एनसीटी सरकार के स्वास्थ्य विभाग (DGHS) ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के मेडिकल डायरेक्टर्स, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट्स और प्रशासकों को एक सलाह जारी की है. इसमें कहा गया है कि अस्पतालों में कोविड से निपटने के लिए पूरी तैयारी होनी चाहिए. इसमें बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, अन्य आवश्यक दवाइयों और वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है.

साथ ही, वेंटिलेटर, बायपैप, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और PSA जैसे उपकरण पूरी तरह कार्यशील स्थिति में होने चाहिए. सभी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिदिन दिल्ली स्टेट हेल्थ डेटा मैनेजमेंट पोर्टल पर संबंधित आंकड़े रिपोर्ट करें.

कोविड टेस्टिंग के संबंध में यह सुनिश्चित किया जाए कि ILI (इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण) वाले कम से कम 5% मामलों और SARI (गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण) के 100% मामलों का परीक्षण हो. इसके लिए ICMR के दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है.

इसके अलावा, सभी कोविड-19 पॉजिटिव सैंपलों को लोकनायक अस्पताल में Whole Genome Sequencing (WGS) के लिए भेजा जाए ताकि संभावित नए वेरिएंट की समय रहते पहचान की जा सके, और भेजे गए सैंपलों की जानकारी राज्य निगरानी इकाई के साथ साझा की जाए. विभाग ने सभी अस्पतालों से अपील की है कि कोविड-19 को लेकर पूरी सतर्कता और तत्परता बनाए रखें.

ये भी पढ़ें: गोरखपुर संप्रेक्षण गृह में 71 बाल अपचारियों की दुर्दशा पर हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital