पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को 25% महंगाई भत्ता देने का दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को दिया निर्देश राज्य सरकार के कर्मचारियों को 25% महंगाई भत्ता दे. जस्टिस संजय करोल और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने यह आदेश दिया है. कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से तीन महीने के भीतर भुगतान करने को कहा है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के नेता ए एस इस्माइल को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार
यह मामला देश में इस्लामिक खिलाफत की स्थापना के लिए युद्ध छेड़ने की साजिश में कथित संलिप्तता से जुड़ा है. एनआईए के मुताबिक देश भर में पीएफआई मामलों में अब तक 105 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया जा चुका है.
“अभी ये ट्रेलर था…सही समय आने पर दुनिया को पूरी पिक्चर भी दिखाएंगे”, भुज एयरबेस से राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय गुजरात के दौरे पर हैं. उन्होंने भुज एरयबेस पहुंचकर सेना के जवानों से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए उन्हें बधाई देते हुए उत्साह बढ़ाया.
कोर्ट ने महिला के तलाकशुदा पति के माता-पिता की विदेशी यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की मांग की खारिज
मामले की सुनवाई के दौरान दंपत्ति की ओर से पेश वकील प्रशांत दीवान ने अदालत से कहा था कि शिकायतकर्ता महिला ने अलग रह रहे अपने पति से एकतरफा तलाक ले लिया है. उनलोगों पर विदेश यात्रा से संबंधित शर्ते अनुचित हैं.
केंद्र सरकार ने तहव्वुर राणा के खिलाफ केस की पैरवी के लिए वकीलों की गठित की टीम
गृह मंत्रालय द्वारा गठित टीम निचली अदालत के एनआईए कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में आरसी-04/2009 एनआईए/डीएलआई मामले से संबंधित मुकदमे और अन्य मामलों की पैरवी करेगी.
Sikkim’s 50th Statehood Anniversary: सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ पर गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सिक्किम राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं.
हाईकोर्ट के जजों द्वारा ब्रेक लिए जाने की सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने समय में किया बदलाव
हाईकोर्ट द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अदालतें सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी और एक घंटे के भोजनावकाश के बाद 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बैठेगी.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट बढ़ाने पर विचार कर रही मोदी सरकार, आधुनिक तकनीक और हथियारों पर भारत का फोकस
2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की शुरुआत से ही रक्षा खर्च में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है. 2014-15 में रक्षा मंत्रालय को 2.29 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भुज पहुंचे, एयर फोर्स स्टेशन का किया निरीक्षण, एयर वॉरियर्स से करेंगे संवाद
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज भुज एयर फोर्स स्टेशन पहुंचे, जहां वे भारतीय वायु सेना के एयर वॉरियर्स के साथ बातचीत करेंगे. इस दौरान वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी उनके साथ मौजूद हैं.
छत्तीसगढ़ के सुकमा में CRPF ने K9 डॉग ‘रोलो’ को दी अंतिम विदाई, 200 मधुमक्खियों के डंक से हुई थी मौत
रोलो अपने हैंडलर के साथ करेगुट्टा हिल्स, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर एक विशेष ऑपरेशन से लौट रही थी तभी मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया था.







