Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir: फर्जी PMO के अधिकारी को कैसी मिली Z+ सुरक्षा ? अमित शाह और किरण पटेल का क्या है संबंध ? तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला

Tejashwi Yadav on Fake PMO Officer: तेजस्वी यादव ने कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ खड़े किरण पटेल की एक तस्वीर भी साझा की. उन्होंने कहा, किरण पटेल और अमित शाह के बीच क्या संबंध है? 

Tejaswi Yadav

बिहार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (फोटो PTI)

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर से कल (शुक्रवार) एक फर्जी पीएमओ (PMO) का अधिकारी को गिरफ्तार किया गया था. इस शख्स को जम्मू-कश्मीर में जेड प्लस सिक्योरिटी (Z+ Security) , बुलेटप्रूफ एसयूवी (SUV), फाइव स्टार होटल मुहैया कराया गया था. जिसके बाद अब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सवाल पूछते हुए कहा कि “पीएमओ का अधिकारी बनकर रहने वाला किरण पटेल को जेड प्लस सुरक्षा कैसे मिली और वह 4 महीने तक जम्मू-कश्मीर में कैसे घूमता रहा? उन्होंने आगे कहा कि ठग किरण पटेल खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में पास करके उरी सेक्टर में सैन्य चौकियों पर गए और उन्हें पूर्ण सरकारी प्रोटोकॉल दिए गए.”

किरण पटेल और अमित शाह के बीच क्या संबंध है?

तेजस्वी यादव ने कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ खड़े किरण पटेल की एक तस्वीर भी साझा की. उन्होंने कहा, किरण पटेल और अमित शाह के बीच क्या संबंध है?  उन्होंने सरकार से जेड प्लस सुरक्षा कैसे प्राप्त की और कैसे वह पीएमओ में विशेष सचिव बने. यह एक गंभीर सुरक्षा चूक है और नरेंद्र मोदी सरकार को इसका जवाब देने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें-  PMO का फर्जी अधिकारी बनकर की धोखाधड़ी, बुलेटप्रूफ एसयूवी और 5 स्टार होटलों में खूब की मौज, महीनों बाद पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

तेजस्वी यादव ने दावा किया, नरेंद्र मोदी सरकार ने सभी केंद्रीय एजेंसियों को विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए भेजा है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को इसका ध्यान रखना है. मेरा दृढ़ विश्वासहै कि किरण भाई पटेल ने गोपनीय और वगीर्कृत जानकारी प्राप्त की जो राष्ट्र के लिए एक गंभीर खतरा है.

जम्मू-कश्मीर की तीसरी वीवीआईपी यात्रा पर था किरण

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पीएमओ के एक शीर्ष अधिकारी के रूप में खुद को पेश करते हुए गुरुवार को गिरफ्तार किया गया धोखेबाज जम्मू-कश्मीर की अपनी तीसरी ‘वीवीआईपी’ यात्रा पर था. पटेल को श्रीनगर के ललित ग्रैंड पैलेस होटल से तब उठाया गया था जब पुलिस को उनकी साख पर संदेह हुआ था.

– भारत एक्सप्रेस (ians इनपुट के साथ)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital