Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मामले में मनी लॉन्ड्रिंग आरोपी क्रिश्चियन मिशेल की जमानत शर्तों में संशोधन की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है.

सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी को ट्रायल कोर्ट से मिली राहत को बरकरार रखा है. कोर्ट ने कार्यवाही पर 4 हफ्तों की रोक लगा दी है.

गृह मंत्री अमित शाह सीमा की स्थिति और हवाई अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए गृह मंत्री के आवास पर हाई लेवल मीटिंग चल रही है, जिसमें NSA अजीत डोभाल, DG, BSF दलजीत चौधरी , CISF के महानिदेशकों के साथ ही गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. 

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और एयर डिफेंस प्रणाली की ताकत से हर पाकिस्तानी मिसाइल को नाकाम कर दिया. यह भारत की रणनीतिक सैन्य शक्ति और तकनीकी क्षमता का उदाहरण है.

रक्षा अधिकारियों के अनुसार, स्वदेशी रूप से विकसित आकाश सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली ने गुरुवार को भारतीय संपत्तियों को निशाना बनाकर किए गए पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को विफल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

India Pak War: भारत-पाक तनाव के बीच भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर में यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली, जम्मू और उधमपुर के बीच तीन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. जानें ट्रेनों का टाइम टेबल, ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पर ताजा हालात.

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते IPL को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है. बीसीसीआई ने ये फैसला दोनों देशों के बीच शुरू हुए सैन्य टकराव के बाद लिया है.

जैसलमेर के किशनघाट में एक नर्सरी के पास जोगियों की बस्ती में शुक्रवार सुबह एक जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस और एयरफोर्स की टीमों ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है.

पाकिस्तान की ओर से 8 और 9 मई की मध्य रात्रि को भारत की ओर टारगेट करते हुए कई ड्रोन और मिसाइल दागे गए, जिन्हें भारतीय सेना ने हवा में ही नाकाम कर दिया.

India Pak War: जम्मू के सांबा सेक्टर में बीएसएफ ने 8-9 मई 2025 की रात पाकिस्तान से हुई बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. जवाबी कार्रवाई में 7 आतंकी मारे गए और धंधर पोस्ट को भारी नुकसान पहुंचाया गया.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital