Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

सेना प्रमुखों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मौजूदा हालात और पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे हमलों के बारे में जानकारी दी. इस दौरान सेनाओं की तैयारी और आगे की रणनीति पर भी चर्चा हो रही है.

India Water Strike: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारत ने सलाल और बगलिहार डैम से पानी छोड़कर 'जल प्रहार' नीति अपनाई है, जिससे पाकिस्तान के पंजाब और सिंध क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

भारत के जवाबी हमले के बाद पाकिस्तान को भारी नुकसान, सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की है. देशभर में हाई अलर्ट और कई शहरों में दहशत का माहौल.

India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया युद्ध तनाव ने गंभीर रूप ले लिया है. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी JF-17, F-16 और ड्रोन हमलों को नाकाम किया है.

सेना (Indian Army) ने कहा, "पाकिस्तान सशस्त्र बलों ने 08 और 09 मई 2025 की मध्यरात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए, जिन्हें नाकाम कर दिया गया."

8-9 मई 2025 की रात पाकिस्तान ने भारत की पश्चिमी सीमाओं पर ड्रोन और गोला-बारूद से हमला किया, LoC पर संघर्षविराम उल्लंघन हुआ साथ ही भारतीय सेना ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया और सुरक्षा व्यवस्था सख्त की.

पाकिस्तान की ओर से जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और बीकानेर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन की गतिविधियों और ब्लैकआउट के मद्देनज़र राजस्थान सरकार ने इन क्षेत्रों को 'स्पेशल वॉच जोन' घोषित किया है.

सुरक्षा एजेंसियों में सामूहिक इस्तीफों के बाद DC Islamabad ने होम लैंड गार्ड्स के लिए आपातकालीन भर्ती शुरू की. जानिए क्यों बिगड़ रहे हैं पाकिस्तान के आंतरिक सुरक्षा हालात.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सीएम उमर अब्दुल्ला ने बताया, "कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों में पाकिस्तानी ड्रोन के असफल हमले के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए मैं जम्मू जा रहा हूं."

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत में विदेश मंत्री जयशंकर (S. Jaishankar) ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ काम करने की वाशिंगटन की प्रतिबद्धता की सराहना की.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital