Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' के समापन समारोह में शामिल होंगे. छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह उत्सव 1 नवंबर को शुरू हुआ था. समापन समारोह नवा रायपुर अटल नगर के राज्योत्सव मैदान में शाम 5.30 बजे आयोजित होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहुप्रतीक्षित पुणे मेट्रो लाइन-3 (मान-हिंजवडी से शिवाजीनगर) का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा अजीत पवार मुख्य अतिथियों के रूप में शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया गया है. उन्होंने मन और वाणी को संयमित कर सभी श्रेष्ठ उपलब्धियां प्राप्त करने का संदेश दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और एक्सपो-2026' का उद्घाटन किया. 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पीएम मोदी ने भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा और निवेश के अवसरों को रेखांकित किया.

अयोध्या में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वीएचपी के केंद्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय ने कहा कि 30 अक्टूबर और 2 नवंबर 1990 के बलिदानी कारसेवकों का त्याग ही भव्य राम मंदिर की नींव है. कार्यक्रम में संतों, जनप्रतिनिधियों और रामभक्तों ने हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की.

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सपा के PDA फॉर्मूले की काट के लिए PPP यानी पाल- पटेल- पासी समीकरण पर काम करती दिख रही है.

MLC Election Results: चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों पर चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. वाराणसी और लखनऊ में सपा की जीत हुई तो कर्नाटक में कांग्रेस शून्य पर रह गई. जानिए क्यों परेशान हैं बड़े नेता?

PM Modi Pune Metro Line 3 inauguration Phase 2: पीएम मोदी 3 नवंबर को पुणे में ₹21,800 करोड़ के मेट्रो प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. हिंजेवाड़ी से शिवाजीनगर पिंक लाइन शुरू होगी, महिला ऑपरेटर कमान संभालेंगी.

वडोदरा की कलाकार शाहेना गांधी ने प्राकृतिक अगेट पत्थरों से बनी 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' और एकता दिवस परेड की विशेष कलाकृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की है. यह उपहार पीएम मोदी को खासा पसंद आया है.

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच CAQM ने GRAP-2 लागू कर दिया है. AQI 324 पहुंचने के बाद सड़कों की सफाई, पानी के छिड़काव, निर्माण कार्यों पर सख्ती और निजी वाहनों के कम इस्तेमाल जैसे कदम उठाए जाएंगे.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital