त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले पर बड़ा एक्शन: 6 पुरुष और 3 महिलाएं गिरफ्तार
Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में BSF जवानों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि तस्करी रोकने के दौरान जवानों पर हमला किया गया, जिसमें एक असिस्टेंट कमांडेंट और दो कांस्टेबल घायल हो गए.
प्रलय का पराक्रम: DRDO की मिसाइल ने बदला रास्ता, दुश्मन के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें
DRDO Pralay Missile: भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में DRDO द्वारा विकसित प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया. 150 से 500 किलोमीटर तक मार करने वाली यह क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल उड़ान के दौरान दिशा बदल सकती है.
‘राहुल ही देश के हीरो, मुझे सर्टिफिकेट नहीं चाहिए’, अखिलेश के ‘ना’ पर स्वामी का जवाब
UP Assembly Election 2027: स्वामी प्रसाद मौर्य ने INDIA गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर अखिलेश यादव को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. मौर्य ने राहुल गांधी को देश का हीरो बताया और रैली में 60 फीसदी से ज्यादा भीड़ कांग्रेस की होने का दावा किया.
मधुबनी में ASI की कथित फायरिंग से एक की मौत, 3 घायल; अवैध संबंध के विवाद के बीच मचा बवाल
Bihar News: मधुबनी के बालीराजगढ़ गांव में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक ASI द्वारा कथित फायरिंग किए जाने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए.
सुरों के जादू के साथ संपन्न हुआ IIT कानपुर का ‘अंतराग्नि 2026’, भारत एक्सप्रेस समेंत 150 ब्रांड्स बने साथी
Antaragni 2026 Highlights: IIT कानपुर में बॉलीवुड और ईडीएम नाइट्स के साथ अंतराग्नि फेस्ट संपन्न हुआ. इसमें SBI, VIVO, Krafton समेत 150 कॉर्पोरेट स्पॉन्सर साथी बने. सबसे खास बात यब की भारत एक्सप्रेस इसका मीडिया पार्टनर रहा.
समुद्र में भारत का दमदार ऑपरेशन: सोमाली लुटेरों के चंगुल से छुड़ाएं 20 ईरानी नागरिक सुरक्षित, ईरान ने जताया आभार
Indian Navy Rescue Operation: भारतीय नौसेना और वायु सेना ने अरब सागर में 48 घंटे का बड़ा अभियान चलाकर सोमाली समुद्री लुटेरों के कब्जे से ईरानी जहाज अज़िनी और उसके 20 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित छुड़ाया.
भारत-ईयू की स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी ने रिन्यूएबल एनर्जी समिट का किया उद्घाटन
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी साझेदारी को और सुदृढ़ करने तथा नवीकरणीय ऊर्जा में नवाचार और नई तकनीकों को बढ़ावा देने पर बल दिया है. पीएम मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया.
त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला, 3 घायल, हथियार छीनने की कोशिश, गाड़ी तोड़ी, सीएम ने क्या कहा?
Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में कथित तस्करों और स्थानीय लोगों के हमले में BSF के तीन जवान घायल हो गए. हमलावरों पर जवानों के हथियार छीनने और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप है. मुख्यमंत्री माणिक साहा ने घटना की निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
‘मैं कोई दाऊद इब्राहिम नहीं’, RJD सांसद ने पूर्व IPS पर किए तगड़े खुलासे, बिहार में क्यों आया सियासी भूचाल?
Sudhakar Singh Corruption Allegations On Kundan Krishnan: RJD सांसद सुधाकर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व IPS अधिकारी कुंदन कृष्णन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके बाद से बिहार की सियासत में तगड़ा भूचाल आ गया है. जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?
भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी से घिरे धीरेंद्र शास्त्री, अखिलेश यादव बोले- देशभर में रद्द हों इनके कार्यक्रम
Dhirendra Shastri Controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए हैं. माफी मांगने के बावजूद कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. अखिलेश यादव ने टिप्पणी को ईशनिंदा बताते हुए उनके कार्यक्रमों पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की है. पप्पू यादव, तेजस्वी यादव और दिग्विजय सिंह ने भी निशाना साधा.







