Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पुणे के मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन किया. इस वहां मौजूद लोगों को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि त्योहारों की खुशियां तब और बढ़ जाती हैं, जब जीवन में कोई नई सुविधा जुड़ती है.

Neha Bora: लेफ्ट छात्र नेता नेहा बोरा का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मंदिरों में पुजारियों पर दुष्कर्म के आरोप लगाती सुनाई दे रही हैं. भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इसे लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

Tamil Nadu Minister Jagadeeswari Controversial Statement: तमिलनाडु की मंत्री के. जगदीश्वरी ने स्कूल में अजीबोगरीब हेयरस्टाइल बनाकर आने वाले छात्रों का सिर मुंडवाने की सलाह देकर विवाद खड़ा कर दिया है. मंत्री ने बच्चों में अनुशासनहीनता के लिए माता-पिता को भी जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसकी शुरुआत घर से होती है.

IIT Kanpur Antaragni 2026: 1965 से शुरू हुए एशिया के सबसे बड़े कॉलेज फेस्ट 'अंतराग्नि' का 61वां संस्करण संपन्न हो चुका है. यह 400 से ज्यादा कॉलेज और 1.6 लाख फुटफॉल के साथ सबसे बड़े इमेंट में से एक बन गया है.

Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास तस्करी रोकने पहुंचे BSF जवानों पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया, जिसमें तीन जवान घायल हो गए. मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्यमंत्री माणिक साहा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है. जहांगीरपुरी में AQI 499 और रोहिणी में 431 दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली का औसत AQI 331 रहा. बढ़ते प्रदूषण के बीच CAQM ने GRAP-2 लागू कर दिया है. दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर वाहनों की सख्त जांच हो रही है और BS4 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है.

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी महोत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने गायत्री मंत्र की महत्ता बताते हुए कहा कि आध्यात्मिक चेतना व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है.

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने दस्तक दे दी है. उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए यह तूफान मंगलवार तड़के करीब 3:30 से 5:30 बजे के बीच नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के पास तट से टकराया. इस दौरान 100 से 110 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं ने कहर बरपाया. देखते ही देखते इनकी रफ्तार 120 किमी तक पहुंच गई.

CTI On Delhi Protest: दिल्ली में रैलियों और धरना-प्रदर्शनों के कारण एक महीने में 14 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का दावा करते हुए CTI ने 11 नवंबर तक प्रदर्शन रोकने की मांग की है. व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि नुकसान जारी रहा तो वे दुकानों की चाबियां आयोजकों को सौंप देंगे.

लखनऊ के चर्चित डॉक्टर रमीजुद्दीन मामले में पुलिस पूछताछ और पीड़िता के बयान से कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं. दावा है कि आरोपी लड़कियों को प्रभावित करने के लिए मुर्गे के खून से प्रेम पत्र लिखता था.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital