ऑनलाइन गेम CRICKET BUZZ के नाम पर 95 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार
Azamgarh News: आजमगढ़ साइबर थाना पुलिस ने अन्तर्राष्ट्रीय साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़ कर 7 आरोपियों को वाराणसी से गिरफ्तार किया, जो CRICKET BUZZ नामक ऑनलाइन गेम के माध्यम से 95 करोड़ की ठगी में शामिल थे.
विश्व जल दिवस पर पीएम मोदी की खास अपील, कहा- जल सभ्यताओं की जीवन रेखा है…पीढ़ियों के लिए बचाना है जरूरी
World Water Day 2025: विश्व जल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने जल संरक्षण का संदेश दिया और पानी बचाने की अपील की. इस वर्ष की थीम "ग्लेशियर संरक्षण" है.
“नायक नहीं खलनायक हूं मैं”…पटना में राबड़ी देवी के घर के बाहर नीतीश कुमार के खिलाफ लगे पोस्टर
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर शनिवार को फिर से सीएम नीतीश कुमार को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं. इस पोस्टर में लिखा गया, “नायक नहीं, खलनायक हूं मैं.” पोस्टर में स्पष्ट रूप से यह भी लिखा है, “हां, मैंने किया है महिलाओं का अपमान, गांधी जी का किया है अपमान, …
रोहिंग्या शरणार्थियों के निर्वासन और उनके जीवनयापन से संबंधित याचिका पर SC 8 मई को करेगा अंतिम सुनवाई
रोहिंग्या मानवाधिकार पहल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कॉलिन गोंजाल्विस ने कहा था कि इस आदेश से 500 रोहिंग्या छात्रों के लिए सरकारी स्कूलों में प्रवेश का रास्ता साफ हो जाएगा.
22 March Bihar Diwas: प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी
बुद्ध की धरती बिहार आज 113 साल की हो गई है. आज ही के दिन 1912 में बंगाल प्रेसीडेन्सी से अलग होकर बिहार एक अस्तित्व में आया था. बिहार दिवस न केवल राज्य के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है, बल्कि यह बिहार की सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक यात्रा का भी प्रतीक है. 22 मार्च 1912 …
Continue reading "22 March Bihar Diwas: प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी"
Haryana News: कुरुक्षेत्र में 1000 कुंडीय यज्ञ के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और पत्थरबाजी, 3 लोग जख्मी; एक की हालत गंभीर
Kurukshetra Firing: कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित 1000 कुंडीय यज्ञ के दौरान भारी बवाल हो गया. आरोप है कि यज्ञ आयोजक स्वामी हरि ओम दास के निजी सुरक्षा कर्मियों ने तीन लोगों को गोली मार दी, जिससे वे घायल हो गए.
22 March Bihar Diwas: 113 वर्षों का ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक धरोहर
बिहार की धरती से रामधारी सिंह दिनकर, बाबा नागार्जुन (बैधनाथ मिश्र यात्री) जैसे महान कवि निकले हैं. गया में दशरथ मांझी जैसे शख्स ने जन्म लिया, जिन्होंने पहाड़ का सीना चीरकर यह संदेश दिया कि इंसान के लिए कुछ भी असंभव नहीं है.
Karnataka Muslim Reservation: सरकारी ठेकों में मुसलमानों को चार फीसदी आरक्षण वाला बिल विधानसभा से पास…BJP विधायकों का जमकर हंगामा
सदन में विपक्षी दल बीजेपी के कड़े विरोध के बीच सरकारी ठेकों में मुसलमानों के लिए चार फीसदी आरक्षण देने वाला विधेयक शुक्रवार (21 मार्च) को पारित हो गया. बिल के विरोध में बीजेपी विधायक विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर के आसन के समीप आ गए और उन पर कागज फेंकने लगे.
Nagpur Violence: शिवसेना नेता का दावा, 200 से 250 लोगों ने की सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने की कोशिश
शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की. उन्होंने कहा कि साइबर सेल की जांच में यह जानकारी सामने आई है कि लगभग 200-250 व्यक्तियों ने अफवाह फैलाने, हिंसा भड़काने और नागपुर में शांति भंग करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया.
जमीयत उलमा-ए-हिंद का सांकेतिक विरोध, सेक्युलर नेताओं से नाता तोड़ेगा संगठन
जमीयत उलमा-ए-हिंद ने सेक्युलर नेताओं के आयोजनों में हिस्सा न लेने का फैसला लिया है. मौलाना मदनी का कहना है कि ये नेता मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार पर चुप हैं.







