Breaking: कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, बीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन
बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कामायनी एक्सप्रेस (11072) में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया. खतरे की आशंका को देखते हुए ट्रेन को बीना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया.
राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही यूपी विधानसभा के बजट सत्र 2025 का हुआ आगाज
राज्यपाल ने कहा कि उनकी सरकार को इस वर्ष दिव्य एवं भव्य महाकुम्भ आयोजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. महाकुम्भ-2025 में स्वच्छता, सुरक्षा तथा सुव्यवस्था के नए मानक गढ़े गए हैं.
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव का कांग्रेस से सवाल, सैम पित्रोदा को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस से पूछा कि क्या अगर उनकी पार्टी सैम पित्रोदा के बयान से सहमत नहीं है तो क्या उन्हें पार्टी से निष्कासित करेगी?
दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी शुरू, शीर्ष अधिकारी ले रहें हैं जायजा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है.
अदाणी समूह के महाकुंभ के सेवा कार्यों की द्वारका शारदा पीठम मठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने की प्रशंसा
स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा कि अदाणी समूह द्वारा हर दिन 1 लाख लोगों को खाना खिलाया जाता है. यह बहुत बड़ी बात है. वहां एक किलोमीटर लंबी कतार थी, लोग खाना परोस रहे थे, लोग बैठ कर प्रसाद ले रहे थे, अदाणी ग्रुप की यह सेवा पिछले 1 महीने से जारी है.
दिल्ली के साकेत कोर्ट ने डकैती और हत्या के आरोप में चार आरोपियों को किया बरी
साकेत कोर्ट नें आरोपियों को बरी करते हुए कहा कि आरोपियों पर सिर्फ अनुमान लगाया गया हैं कि उन्होनें हत्या कि है.
यू-ट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
यू-ट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, महाराष्ट्र, असम और राजस्थान सरकार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है.
दिल्ली के जोरबाग पोस्ट ऑफिस के सामने ऑडी कार और स्कूटी में टक्कर, दो घायल, एक की हालत गंभीर
दिल्ली पुलिस ने बताया कि कार को लापरवाही से चलाया जा रहा था. हादसे में घायलों दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है. इनमें से एक की हालत गंभीर है. पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.
NDLS भगदड़ मामला: टिकट बिक्री रोकने और स्पेशल ट्रेन चलाने की दी गई थी सलाह, RPF ने जारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक रिपोर्ट तैयार की है. जिसमें भगदड़ के कारणों को बताया गया है.
उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट! दिन में चुभती धूप, रात में ठंड, अगले 48 घंटे में क्या लाएगा पश्चिमी विक्षोभ?
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है. कुछ दिनों पहले तक कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोग अब दिन में तेज धूप और गर्मी से परेशान हैं.







