सत्येंद्र जैन केस में ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित आरोपी सत्येंद्र जैन से जुड़े मामले में ईडी ने निचली अदालत में चल रही कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है.
सैम पित्रोदा के China पर दिए बयान से कांग्रेस ने बनाई दूरी, जयराम रमेश बोले- ये पार्टी के विचार नहीं
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के चीन पर विवादास्पद बयान के बाद पार्टी ने उनकी टिप्पणी से दूरी बनाई. जयराम रमेश ने स्पष्ट किया कि पित्रोदा के विचार पार्टी के आधिकारिक विचार नहीं हैं.
ऑस्ट्रेलिया में विदेशी नागरिकों के लिए झटका, अब नहीं कर पाएंगे ये काम, भारतीयों पर होगा सबसे ज्यादा असर
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले विदेशी नागरिकों के लिए बड़ी खबर है, जहां 1 अप्रैल से विदेशी नागरिक पहले से बने घर नहीं खरीद पाएंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने चांदनी चौक में अवैध निर्माण पर MCD को फटकार लगाई, CBI जांच के आदेश का संकेत
दिल्ली के चांदनी चौक में अवैध निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एमसीडी को फटकार लगाई. कोर्ट ने सीबीआई से जांच कराने का आदेश देने की बात कही और 10 दिन बाद अगली सुनवाई तय की.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ और तीर्थ स्थलों से उत्तर प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव पर प्रकाश डाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के दौरान भारत की आस्था और संस्कृति को सम्मान देने की अहमियत पर जोर दिया और बताया कि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को कैसे बल मिल रहा है.
संभल हिंसा वाले इलाके में घर के बाहर पोस्टर लगाया, ओवैसी बोले- डर के मारे लोग पलायन कर रहे, पुलिस ने दी सफाई
संभल में हिंसा के बाद एक घर के बाहर "कैंसर इलाज के लिए दिल्ली गए हैं" का पोस्टर चिपकाया गया है, ताकि बंद मकान को लेकर किसी प्रकार की गलतफहमी न हो. ओवैसी ने दावा किया कि हिंसा के बाद मुसलमान डर के मारे पलायन कर रहे हैं, वहीं पुलिस ने इस पर सफाई दी है.
महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना के वर्चुअली पेश होने की अपील ठुकराई, रणवीर इलाहाबादिया को 24 फरवरी को पेश होने का आदेश
महराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को कहा कि उन्हें खुद आकर अपना बयान दर्ज कराना पड़ेगा. सेल ने 18 फरवरी को समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल में आकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है.
लैंड फॉर जॉब घोटाला: CBI की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर 21 फरवरी को राऊज एवेन्यु कोर्ट में सुनवाई
लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर राऊज एवेन्यु कोर्ट में 21 फरवरी को सुनवाई होगी. इस मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य पर आरोप हैं कि रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन ली गई थी.
कुशीनगर में मदनी मस्जिद के हिस्से को गिराने पर सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना नोटिस जारी किया, बुलडोजर कार्रवाई पर रोक
सुप्रीम कोर्ट ने कुशीनगर में मदनी मस्जिद के हिस्से को गिराने के मामले में यूपी के अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया और बुलडोजर की कार्रवाई पर रोक लगा दी. कोर्ट ने अधिकारियों से जवाब मांगा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जाए.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जानलेवा भगदड़ के बाद अब कैसे हैं हालात? यात्रियों ने क्या बताया? जानिए
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 की मौत हो गई थी, 12 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. रेलवे ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया.







