मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 19 फरवरी को करेगी सुनवाई
मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 19 फरवरी को सुनवाई करेगी.
7000 लोगों ने अधिक रिटर्न के लालच में गंवा दिए 870 करोड़, पोंजी स्कीम में तेलंगाना पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
तेलंगाना पुलिस ने शनिवार को फाल्कन इनवॉइस डिस्काउंटिंग के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिसने जमाकर्ताओं को अमेजन और बिस्किट निर्माता ब्रिटानिया जैसी कंपनियों से जोड़ने का दावा करके 22% तक रिटर्न का वादा किया था.
उत्तर प्रदेश में गन्ने की कीमत नहीं बढ़ेगी, कैबिनेट ने अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने की कीमत में कोई बदलाव न करने का फैसला लिया है, जो 370 रुपये प्रति क्विंटल रहेगी. इसके अलावा शहीदों के आश्रितों के लिए नौकरी के नियम भी बदले गए हैं.
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चयन मिशेल को सुप्रीम कोर्ट से स्वास्थ्य आधार पर मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में क्रिश्चयन मिशेल को स्वास्थ्य आधार पर जमानत दी. मिशेल ने याचिका में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की जरूरत का दावा किया था.
नैमिषारण्य की 84 कोसी परिक्रमा: विस्फोटक बरामद होने से पुलिस महकमा सतर्क, मिलिट्री फॉर्म के पास 1 गिरफ्तार
यूपी के सीतापुर में प्रसिद्ध नैमिषारण्य की होने वाली 84 कोसी परिक्रमा से पहले शहर में विस्फोटक सामग्री बरामद होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
समाजवादियों का दोहरा चरित्र: बच्चों को इंग्लिश स्कूल भेजते हैं, दूसरों को उर्दू पढ़ने की बात करते हैं: योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादियों के दोहरे चरित्र पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को इंग्लिश पब्लिक स्कूल भेजते हैं, जबकि दूसरों को उर्दू पढ़ाने और कठमुल्ला बनाने की बात करते हैं.
यूपी विधानसभा सत्र में विपक्ष ने किया हंगामा, सीएम योगी ने दी नसीहत
उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. सीएम योगी ने विपक्ष को सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने की नसीहत दी और कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है.
BJP विधायक रविंद्र नेगी ने मनीष सिसोदिया पर AC, TV और अन्य सामान चुराने का लगाया आरोप…कहा- कानूनी नोटिस भेजेंगे
भाजपा विधायक नेगी ने एक्स पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि पटपड़गंज के पूर्व विधायक मनीष सिसोदिया पर विधायक कार्यालय से एसी, टीवी, कुर्सियां चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है.
Maha Kumbh: अभिनेत्री जूही चावला ने लगाई डूबकी, अच्छी व्यवस्था के लिए प्रशासन का धन्यवाद दिया… एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी किया स्नान
मंगलवार (18 फरवरी) को अभिनेत्री जूही चावला (Juhi Chawla) ने भी संगम में स्नान किया. इस मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत सुबह थी. इतने लोग, इतनी श्रद्धा के साथ स्नान कर रहे हैं. हमने भी स्नान किया.
1984 सिख विरोधी दंगे के मामले में दोषी करार दिए ,कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को फांसी की सजा देने की दिल्ली पुलिस ने की मांग
कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की सजा को लेकर पुलिस ने लिखित जवाब दाखिल कर फांसी की सजा की मांग की है.







