Bharat Express DD Free Dish

देश

9 अगस्त से 17 अगस्त तक देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जाएगा. इस बार अभियान का मुख्य आकर्षण 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव है.

Shahdol viral video case: शहडोल के बुढ़ार थाना क्षेत्र में ट्रक चालकों को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित चालकों ने डीजल चोरी का आरोप लगाकर जबरन कबूलनामा लिखवाने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने FSSAI के उस बैन ऑर्डर पर अंतरिम रोक लगा दी है जिसमें डाबर के 100% शुद्ध वाले उत्पादों की बिक्री रोकने को कहा गया था. कोर्ट ने कहा- बिना सुनवाई का मौका दिए आदेश गलत है.

Sirohi accident: सिरोही जिले के बरलूट थाना क्षेत्र में जावाल बस चौराहे के पास सवारियों से भरा ऑटो रिक्शा पलट गया. हादसे में सात लोग घायल हुए, जिनमें से दो गंभीर घायलों को सिरोही जिला अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

री-NEET परीक्षा के OMR विवाद पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने चारों याचिकाएं खारिज कर दीं. जानिए छात्रों के आरोप, NTA के रिकॉर्ड, कोर्ट की टिप्पणी और पूरे मामले की टाइमलाइन.

सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र में बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर दलदल में जा पलटी. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस की खिड़कियों से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर एक बड़ा हादसा टाल दिया.

Dhoni On Jharkhand Protest: रांची में जारी JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर महेंद्र सिंह धोनी की चुप्पी चर्चा में है. जानिए क्या है इसके पीछे की वजह.

लुधियाना के पॉश इलाके किचलू नगर में बुधवार को सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस जाने से गहरा गड्ढा बन गया. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत ऐक्शन लिया और ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया.

Patna Zero Mile Violent Protest: बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं में एक 26 वर्षीय युवक की तेज रफ्तार बस से कुचलकर मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने बस, पुलिस की गाड़ियों समेत 10 वाहनों को आग के हवाले कर दिया और NH-30 जाम कर दिया.

JPSC Protest Code of Conduct: रांची में JPSC धांधली के खिलाफ छात्रों का 'Code of Conduct' वाला पोस्टर वायरल हो रहा है. इसमें छात्रों के 4 कड़े नियम बताए हैं. इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग इसे CJP को सीख देने वाला बतााने लगे हैं.