महाकुंभ को निशाना बनाने की पन्नू की धमकी पर अखाड़ा परिषद का जवाब, कहा- मार-मारकर भगाएंगे
खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हाल ही में महाकुंभ को निशाना बनाने की धमकी दी है. पन्नू का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
Delhi Election: AIMIM 15 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, कॉन्स्टेबल पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख पठान के टिकट पर घमासान
दिल्ली विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम 15 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. यह मुस्लिम बाहुल्य वाली विधानसभा सीटें होंगी.
कोयला घोटाला: धन शोधन के आरोप में ACL और निदेशक आरोपमुक्त
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ACL और उसके निदेशकों को धन शोधन के मामले में आरोपमुक्त करते हुए कहा कि अनुचित लाभ की आशंका या आय अर्जित करने का प्रयास धन शोधन की परिभाषा में नहीं आता. न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय के आरोपों को केवल अनुमान बताया.
‘देश की बड़ी नदी परियोजनाओं के पीछे बाबासाहेब का विजन’, केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास कर बोले PM मोदी
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास के मौके पर प्रधानमंत्री ने राज्य को कई अन्य सौगातें भी दीं.
Patna: BPSC कार्यालय घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने चलाई लाठियां
13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश की राजधानी पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए परीक्षा का बहिष्कार भी किया था.
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले ‘आप’ को झटका, प्रियंका BJP भाजपा में शामिल
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका लगा है, जब एससी/एसटी इकाई की उपाध्यक्ष और पार्षद प्रियंका गौतम भाजपा में शामिल हो गईं. गौतम ने आप पर जाटव समाज और विकास के मुद्दों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया.
Delhi: व्यक्ति ने खुद को आग लगाई, फिर संसद की ओर भागा, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी जितेंद्र नामक व्यक्ति ने रेलवे भवन के पास एक पार्क में खुद को आग लगा ली और फिर संसद भवन की ओर भाग गया. रेलवे भवन संसद भवन के सामने है.
Chennai: अन्ना यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रा का बलात्कार, एक गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान सड़क किनारे बिरयानी बेचने वाले ज्ञानशेखरन के रूप में हुई है. यह घटना अलसुबह उस समय हुई जब पीड़िता और उसका पुरुष मित्र पास के चर्च में प्रार्थना में भाग लेने के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में लौट रहे थे.
दिल्ली हाई कोर्ट ने युवराज सिंह फाउंडेशन की याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा, 30 जनवरी को अगली सुनवाई
युवराज सिंह फाउंडेशन ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि उसने 13 जनवरी, 2023 को FCRA नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था, लेकिन एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आया.
दिल्ली कांग्रेस ने AAP और BJP के खिलाफ जारी किया श्वेत पत्र, अजय माकन बोले- आप के साथ गठबंधन बड़ी गलती
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस ने दोनों पार्टी के खिलाफ श्वेत पत्र जारी किया है.







