तो क्या पिघलने लगी है देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे के रिश्तों पर जमी बर्फ, दोनों नेताओं की मुलाकात के मायने क्या हैं?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे की पहली बार मुलाकात हुई. वैसे विरोधी नेताओं के बीच मुलाकात कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन उद्धव ठाकरे जिस तरह से अचानक देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे, वो वाकई में हैरान करने वाली है.
अंडमान-निकोबार के द्वीपों का नाम हमारे नायकों पर रखने से आने वाली पीढ़ियां उन्हें याद रखेंगी : PM नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी ने अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों के नामकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि जो राष्ट्र अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, वे ही विकास और राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ़ते हैं. द्वीपों का नाम अपने नायकों के नाम पर रखना जरूरी था.
इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल
India Alliance and Congress Leadership: 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद, कांग्रेस इंडिया गठबंधन में असंतोष का सामना कर रही है. विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम और मुद्दों पर मतभेदों ने गठबंधन के भीतर तनाव पैदा किया है.
Uttar Pradesh: BJP और VHP ने पद्मभूषण उस्ताद अहमद जान खान की प्रतिमा हटाने की मांग की, जानें क्या है मामला
स्थानीय VHP नेता जयदेव यादव ने कहा, "यह एक गंभीर मुद्दा है और हम तब तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे, जब तक प्रतिमा की जगह सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा नहीं लगाई जाती.
देश के टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में पैदा होंगी 61 लाख से ज्यादा नौकरियां, रोजगार को लेकर सामने आई ये रिपोर्ट
भारत के पर्यटन क्षेत्र में 2034 तक 61 लाख से अधिक नई नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है, जिसका कारण बढ़ता हुआ घरेलू पर्यटन और डिजिटल मार्केटिंग, ग्राहक सेवा और पर्यटन प्रबंधन में कुशल पेशेवरों की आवश्यकता है.
महात्मा गांधी की अध्यक्षता के 100 साल: बेलगाम अधिवेशन का शताब्दी समारोह और कांग्रेस का ईवीएम के खिलाफ नया आंदोलन
26 और 27 दिसंबर को बेलगाम में कांग्रेस पार्टी एक ऐतिहासिक आयोजन करने जा रही है. यह कार्यक्रम 1924 में महात्मा गांधी की अध्यक्षता में हुए कांग्रेस के बेलगाम अधिवेशन की 100वीं वर्षगांठ को समर्पित है.
सीधे अदालत आएं, भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट चिंतित
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की ओर से पेश एडवोकेट जनरल से कहा कि पंजाब के डीजीपी और मुख्य सचिव डल्लेवाल का आमरण अनशन खत्म करवाएं.
NIA Raid In Bihar: मुजफ्फरपुर-वैशाली में NIA की छापेमारी: एके-47 मामले में 6 जगहों पर जांच तेज
बिहार के मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों में NIA ने एके-47 की बरामदगी से जुड़े मामले में 6 स्थानों पर छापेमारी की. करीब 5 घंटे तक चली इस कार्रवाई में कई दस्तावेज और सामग्री की जांच की गई.
EPFO ने हायर पेंशन के लिए वेतन डिटेल्स अपलोड करने में दी राहत, जानिए अब क्या है आखिरी तारीख
नियोक्ताओं को उच्चतर वेतन पर पेंशन के लिए पेंडिंग 3.1 लाख से अधिक एप्लीकेशन के संबंध में EPFO ने वेतन डिटेल्स अपलोड करने के लिए 31 जनवरी तक का समय दे दिया है.
दिल्ली के किसी भी अस्पताल में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का होगा मुफ्त इलाज: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक और योजना का ऐलान करते हुए दिल्ली के बुजुर्गों को 'संजीवनी' दी है.







