Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

नागालैंड और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों से एके-47 राइफल और अन्य प्रतिबंधित हथियारों की तस्करी के मामलों को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) छापेमारी कर रही है.

अदालत दिल्ली पुलिस की उस याचिका पर विचार कर रही है, जिसमें सभी आरोपियों के मामले को द्वारका की निचली अदालत से राउज एवेन्यू की विशेष एमपी/एमएलए अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की गई है.

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के एक मामले में डॉ. सुनील कुमार सिंह के खिलाफ 25 अगस्त 2009 को आरोप पत्र दाखिल किया था. अब आरोपी को 4 साल जेल और ₹30,000 के जुर्माने की सजा सुनाई गई है.

कोर्ट ने निर्देश दिया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (मुख्यालय) इस योजना के कार्यान्वयन के लिए एक अलग खाता खोलेंगे, जिसके बाद इस न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल आसरा कोष में पड़े धन को खोले गए खाते में ट्रांसफर करेंगे.

राज्यसभा में अमित शाह की यह टिप्पणी कि आंबेडकर का नाम लेना इन दिनों एक ‘फैशन’ बन गया है, ने जोरदार बहस को जन्म दे दिया है. कांग्रेस ने शाह पर बाबा साहब के अपमान का आरोप लगाया है.

अब तक 25 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. शेष यात्रियों को बचाने का अभियान जारी है. एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने बचाव अभियान चलाया, जिसमें 11 नौसेना नौकाएं तैनात की गई हैं.

दिल्ली पुलिस की ANTF ने NCB और स्थानीय पुलिस के साथ नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक अभियान छेड़ दिया है. नशीले पदार्थों के तस्करों और सप्लायर्स से निपटा जाएगा.

कोलकाता स्थित तीसरे विशेष न्यायाधीश ने BSNL के तत्कालीन टेलीकॉम ऑफिस असिस्टेंट-कम-कैशियर चंदन विश्वास को 7 साल के कठोर कारावास और 55,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है.

पुणे बुक फेस्टिवल में 700 से अधिक बुक स्टॉल्स पर पुस्तकों की सीरीज प्रस्तुत की गई. फेस्टिवल का चौथा दिन विशेष रूप से विविधता और सांस्कृतिक गतिविधियों से भरपूर रहा.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संहिता के प्रावधान लागू करने के लिए कर्मचारियों को समुचित प्रशिक्षण देने के साथ ही सभी तरह की आधारभूत सुविधाएं जुटा ली जाएं.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital