Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

शत्रु संपत्ति अधिकरण से कराई गई जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि 1918 में यह संपत्ति लियाकत अली खान के पिता रुस्तम अली खान के नाम पर दर्ज थी.

इस मामले में नारन जाधव नामक व्यक्ति ने पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट पर टाडा और शस्त्र अधिनियम के एक मामले में कबूलनामा करवाने के लिए पुलिस हिरासत में उसे शारीरिक और मानसिक यातना देने का आरोप लगाया था.

ममता बनर्जी ने विपक्षी गठबंधन 'I.N.D.I.A' का नेतृत्व करने की इच्छा जताई है, जिसे कई विपक्षी दलों ने समर्थन दिया है. उनका यह बयान कांग्रेस के लिए भारी होता दिखाई दे रहा है.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुकांत मजूमदार ने शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अष्टलक्ष्मी महोत्सव फैशन शो में भाग लिया, जहां दोनों ने रैंप पर मॉडल की तरह वॉक किया.

देश में कुल 32 वक्फ बोर्ड हैं, जिनमें कुछ राज्यों जैसे बिहार और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग शिया और सुन्नी बोर्ड हैं, जबकि कई राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में अभी तक वक्फ बोर्ड का गठन नहीं हुआ है.

संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान रविवार को अपना 'दिल्ली चलो' मार्च फिर से शुरू करेंगे, जिसमें 101 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दोपहर में हरियाणा और पंजाब के बीच शंभू सीमा से अपना विरोध शुरू करेगा.

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक लड़का चप्पलों से नाबालिग बच्चों को जमकर पीट रहा है और रोते हुए बच्चे जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने दृष्टिबाधितों के लिए ‘स्त्री 2’ और ‘औरो में कहां दम था’ फिल्मों को सुलभ बनाने के मामले में निर्माताओं और अमेजन से जवाब मांगा है. याचिकाकर्ताओं ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत सामग्री को ऑडियो विवरण और कैप्शन के माध्यम से सुलभ बनाने की मांग की है.

शिवसेना UBT के एमएलसी मिलिंद नार्वेकर ने हाल में ही बाबरी मस्जिद विध्वंस की सराहना की थी, जिसमें शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे, उद्धव ठाकरे (एमएलसी) और आदित्य ठाकरे की तस्वीरें शामिल थीं. ऐसा चित्र देखकर सपा नेता खफा हो गए.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई. 2014 में 30 से बढ़कर, राज्य में अब 86 मेडिकल कॉलेज हैं.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital