छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों की दहशत, पुलिस मुखबिर बताकर दो महिलाओं की हत्या
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए दो महिलाओं की हत्या कर दी. एक को गला रेतकर और दूसरी को गला दबाकर मौत के घाट उतारा गया. इस साल बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा में 64 नागरिकों की जान जा चुकी है.
सिद्धू मूसेवाला पर लिखी किताब तो पिता ने दर्ज करा दिया केस…आखिर ऐसा क्या था किताब में…?
मनजिंदर सिंह, जिन्हें मनजिंदर माखा के नाम से भी जाना जाता है, ने सिद्धू मूसेवाला पर आधारित “द रियल रीजन व्हाई लीजेंड डाईड” नामक किताब लिखी है. मूसे वाला के माता-पिता ने अपने बेटे से संबंधित पुस्तक की कड़ी निंदा की है.
Bangladeshi Hindus: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ दिल्ली में VHP का UN कार्यालय के सामने प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ अत्याचारों और हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. वहां हिंदू अनुयायियों को उनके घरों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर लगातार हमलों का सामना करना पड़ रहा है. हिंदू धार्मिक स्थलों को भी शिकार बनाया जा रहा है, मूर्तियों को तोड़ने और मंदिरों में आगजनी की घटनाएं भी देखी गई हैं.
विपक्ष के नामांकन बहिष्कार के बीच BJP विधायक राहुल नार्वेकर बने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष
BJP विधायक राहुल नार्वेकर को रविवार को सदन में निर्विरोध महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया, क्योंकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) दलों ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने से इनकार कर दिया था.
Farmers Protest: हरियाणा बॉर्डर पर अब किसान नेताओं का ‘नो दिल्ली चलो’ मार्च, पुलिस से झड़प के बाद बदली रणनीति
किसान प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आज मार्च भले ही पुलिस के बल प्रयोग के कारण रुक गया हो, लेकिन वे सोमवार को अपनी अगली रणनीति का ऐलान करेंगे. किसान संगठनों ने यह सुनिश्चित किया है कि उनका संघर्ष जारी रहेगा.
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ की घटना पर सीएम धामी सख्त, जांच के दिए आदेश
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एंबुलेंस का किराया न दे पाने के कारण युवक के शव को एसयूवी की छत पर ले जाने की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी नाराजगी जताई और स्वास्थ्य सचिव को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.
संभल हिंसा में 4 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने कहा- चेतावनी देने के लिए चलाई थी गोली
संभल हिंसा मामले में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मीडिया को बताया कि पुलिसकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं. वहीं ASP ने बताया जांच जारी है, पूरी होने में 3 महीने लगेंगे.
संभल हिंसा का वीडियो देख पुलिस की कर दी तारीफ और पति ने दे दिया ट्रिपल तलाक
संभल विवाद का वीडियो देखना और पुलिस की कार्रवाई की तारिफ करना एक मुस्लिम महिला को भारी पड़ गया. महिला के पति ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया और उसे तलाक दे दिया.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शीतकालीन चारधाम यात्रा का शुभारंभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने रविवार को विधिवत केदार बाबा के शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ से चारधाम यात्रा का ऐलान कर दिया है. उत्तराखंड में लंबे समय से चारधाम शीतकालीन यात्रा को लेकर आवाजें उठती रही हैं.
झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ ग्रामीणों ने छेड़ी जंग, कमांडर सहित दो नक्सलियों की पीट-पीट कर हत्या
चाईबासा रेंज के डीआईजी मनोज रतन चोथे ने स्वीकार किया है कि किसी वारदात को अंजाम देने आए पीएलएफआई के कमांडर को ग्रामीणों द्वारा मारे जाने की सूचना है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.







