Delhi Metro के विस्तार के साथ 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालयों को सरकार ने दी मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने दिल्ली मेट्रो रेल परियोजना के चौथे चरण को भी मंजूरी दे दी. यह 26.46 किलोमीटर लंबा रिठाला-कुंडली कॉरिडोर है, जो राष्ट्रीय राजधानी और पड़ोसी हरियाणा के बीच संपर्क को बढ़ाएगा.
मान्यता प्राप्त स्टार्टअप ने 16.6 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर किए पैदा: केंद्र
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में बताया कि आईटी क्षेत्र में रोजगार की कुल संख्या 2,04,119 रही, जो कि सबसे अधिक थी.
TDF योजना के तहत 334.02 करोड़ रुपये लागत वाली 79 परियोजनाओं को मिली मंजूरी
केंद्र सरकार ने उद्योगों, विशेष रूप से MSME और Startup को विभिन्न रक्षा प्रौद्योगिकियों को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए TDF योजना को मंजूरी दी है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने पोक्सो आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, नाबालिगों के शोषण पर जताई सख्त नाराजगी
दिल्ली हाईकोर्ट ने पोक्सो मामले में आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि गंभीर आरोपों और नाबालिगों के शोषण में तकनीक के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त संदेश देना आवश्यक है. कोर्ट ने जांच में बाधा की संभावना को देखते हुए जमानत से इनकार किया.
छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चल रहा है ‘ऑपरेशन निजात’, लोगों में जागरूकता फैला रही है पुलिस
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस को नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. रायपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) संतोष सिंह ‘ऑपरेशन निजात’ का नेतृत्व कर रहे हैं.
Bihar: Khan Sir की तबीयत अब कैसी है? पटना के इस अस्पताल में हैं भर्ती, जानिए छात्रों के लिए क्या संदेश दिया
खान सर पिछले कुछ दिनों से 70वीं BPSC PT परीक्षा के नॉर्मलाइजेशन के फैसले का विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि नॉर्मलाइजेशन का तरीका छात्रों के साथ अन्यायपूर्ण है. सरकार को छात्रों की मांग माननी चाहिए.
सरकार ने बताया- मेडिकल कॉलेजों के लिए 90,000 से ज्यादा पद स्वीकृत, इनमें 14,179 केवल दिल्ली AIIMS को दिए
संसद सत्र के दौरान लोकसभा में तारांकित प्रश्न में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से देश, राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के अनुसार मेडिकल कॉलेजों के लिए सृजित पदों का विवरण साझा करने के लिए कहा गया.
पीएम ई-विद्या के अंतर्गत सांकेतिक भाषा का डीटीएच चैनल
शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक देश में होने जा रही यह नई व महत्वपूर्ण पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के उद्देश्यों का समर्थन करती है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अधिक समावेशी शैक्षिक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा को बढ़ावा देने की सिफारिश की गई है.
तीन कैंसर दवाओं की कीमतों में कटौती, सरकार के निर्देश पर कंपनियों ने घटाया MRP
भारत में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. लैंसेट की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में भारत में करीब 12 लाख नए कैंसर मामले और 9.3 लाख मौतें दर्ज की गईं. एशिया में कैंसर के मामलों में भारत का दूसरा स्थान है.
भारत ने ग्रीन टेक्नोलॉजी निवेश में चीन को पछाड़ा, घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने से निवेशकों की रुचि बढ़ी
भारत की स्थानीय स्वच्छ ऊर्जा क्षमता बढ़ाने और चीन पर निर्भरता कम करने की कोशिशें इस बदलाव के प्रमुख कारण हैं. इसके अलावा, भारत ग्रीन टेक्नोलॉजी का निर्यातक बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है.







