क्यों जारी है पटना में छात्रों का आंदोलन, आखिर BPSC ने अचानक क्या बदला है
छात्रों ने शुक्रवार को बीपीएससी ऑफिस का घेराव करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. बड़ी संख्या में छात्र घायल भी हुए हैं. छात्रों की मांग है कि 16 दिसंबर को होने वाली परीक्षा में एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराया जाए और नॉर्मलाइजेशन के नाम पर होने वाली धांधली बंद की जाए.
हमारी पार्टी NDA का हिस्सा, बिहार की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की कर रहे तैयारी: पशुपति पारस
मीडिया से बात करते हुए पशुपति पारस ने कहा, "मैं जब तक घोषणा नहीं कर देता हूं कि मैं एनडीए छोड़ चुका हूं तब तक मैं एनडीए में हूं. आने वाले दिनों में हमारी कार्यसमिति की बैठक होने वाली है, उस बैठक में हम अपने भविष्य की रणनीति की घोषणा करेंगे."
APCR के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब
याचिका में साकेत अदालत द्वारा उनके खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट को रद्द करने की मांग की गई है. जस्टिस जसमीत सिंह ने दिल्ली पुलिस को अपना पक्ष रखने का निर्देश देते हुए सुनवाई 11 दिसंबर तय की है.
विदेशी डिग्रीधारक नागरिकों को भारत में बार काउंसिल ऑफ इंडिया की योग्यता परीक्षा देना अनिवार्य: दिल्ली हाई कोर्ट
बकिंघम विश्वविद्यालय में कानून पढ़ने के बाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली (एनएलयूडी) में दो साल का ब्रिज कोर्स पूरा करने वाले कानून स्नातक के लिए योग्यता परीक्षा से छूट के विस्तार का आदेश देने से हाईकोर्ट ने इनकार किया.
उदयपुर के एकलिंगजी मंदिर में मोबाइल और छोटे कपड़े पहनकर जाने पर प्रतिबंध
उदयपुर के एकलिंगजी मंदिर ने अपनी पवित्रता बनाए रखने के लिए नए दिशा-निर्देशों के तहत छोटे कपड़े पहनकर और मोबाइल फोन लेकर मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह कदम भक्तों द्वारा अनुचित पोशाक पर असहजता व्यक्त किए जाने के बाद उठाया गया है.
क्या है संसद का Anti-Sabotage चेकिंग, जिसके दौरान कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे मिला कैश और मच गया बवाल
संसद सत्र के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की एंटी सबोटाज टीमें हर दिन जांच करती हैं. टीमों के पास खोजी कुत्ते होते हैं जिन्हें विशेष रूप से विस्फोटकों का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है.
Khan Sir को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है वजह
Khan Sir Arrested in Patna : खान सर 70वीं BPSC PT परीक्षा के नॉर्मलाइजेशन के फैसले का विरोध कर रहे थे. अब गिरफ्तारी के बाद खान सर के समर्थक सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में अभियान चला रहे हैं.
जिन्न, सोना, काला जादू, अंधविश्वास… बिजनेसमैन की हत्या की साजिश का पता चला तो सब सन्न रह गए
शमीना नाम की एक महिला, जो खुद को जिन्न की माता कहती थी, ‘काला जादू’ करती थी. महिला और उसके गिरोह ने कथित तौर पर गल्फ बिजनेसमैन गफूर से बड़ी मात्रा में सोना लूट लिया. फिर एक भयावह साजिश सामने आई.
परिवारों का खोया हुआ बेटा बन यह शख्स करता था चोरी, अपहरण की कहानी सुनाकर फंसाता था जाल में, ऐसे खुला राज
गाजियाबाद पुलिस ने एक आरोपी इंद्रराज को गिरफ्तार किया है, जो कई परिवारों को धोखा देकर उनके घर चोरी करता था. इंद्रराज ने अपनी झूठी कहानी बना कर खुद को खोए हुए बच्चों का 'बेटा' बताकर विभिन्न परिवारों से मदद लेता था.
मकोका में गिरफ्तार ‘आप’ के नेता नरेश बालियान को अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा, जानें क्या बोले वकील
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नरेश बालियान को मकोका के मामले में गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी तब हुई, जब एक दूसरे मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने जमानत दे दी थी.







