रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई संसद में दिया भाषण, कहा- “यहां आना बहुत पसंद, ऑस्ट्रेलिया चुनौतीपूर्ण है”
कप्तान ने कहा, "हमें पिछले कुछ समय में कुछ सफलता मिली है और पिछले सप्ताह हम उस गति को बनाए रखना चाहते हैं, हम ऑस्ट्रेलिया की संस्कृति का भी आनंद लेना चाहते हैं. शहरों की विविधता हमें एक अलग एहसास देती है."
महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में आरोपी आनंद गिरि की अपील पर सुप्रीम कोर्ट 2 सप्ताह बाद करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को नए AOR (Advocate On Record) नियुक्त करने के लिए समय दे दिया है. क्योंकि कि इस केस से प्रशांत भूषण हट गए है.
कर्मचारी राज्य बीमा निगम और आयुष्मान भारत को जोड़ने पर काम कर रही केंद्र सरकार, 14.43 करोड़ लोगों को होगा फायदा
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के मार्गदर्शन में आश्रितों तक स्वास्थ्य देखभाल पहुंच का विस्तार करने पर काम कर रहा है.
अडानी, मणिपुर और संभल हिंसा जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा, राज्यसभा और लोकसभा फिर स्थगित
हंगामे के बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने सांसदों से अपील की कि वे सदन की कार्यवाही चलने दें और प्रोडक्टिव डिस्कशन होने दें.
“EVM नहीं, कांग्रेस की नीयत खराब है”, ईवीएम पर उठ रहे सवालों के बीच बीजेपी ने Congress पर कसा तंज
इंडिया ब्लॉक की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कांग्रेस को घेरा है.
आयुष्मान योजना लागू करने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
याचिका दाखिल करने वालों में दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद रामबीर सिंह विधुड़ी, सांसद बांसुरी स्वराज, सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता जैसे नाम शामिल है.
पुलिस को संवेदनशील होने की जरूरत है, गैंगस्टर अनुराग दुबे को मिली अंतरिम जमानत को सुप्रीम कोर्ट ने रखा बरकरार
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस के वकील से कहा कि यहां तक कि विक्रय पत्र होने के बावजूद भी आप जमीन हड़पने की बात कह रहे हैं. क्या यह दीवानी या आपराधिक मामला है.
Delhi: प्रशांत विहार इलाके में फिर हुआ धमाका, पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जांच शुरू
पिछले महीने भी प्रशांत विहार में CRPF स्कूल की दीवार के पास जोरदार धमाका हुआ था, जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गई थी. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था.
रेप और हत्या के बाद Live-In Partner के शव के 50 टुकड़े कर जंगल में फेंका, कसाई का काम करता था आरोपी
झारखंड के खूंटी जिले का मामला. आरोपी और उसकी लिव-इन पार्टनर तमिलनाडु में काम करते थे. मूल रूप से दोनों खूंटी जिले के रहने वाले थे.
संविधान की प्रति हाथ में लेकर Priyanka Gandhi ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के रवींद्र चव्हाण वसंतराव ने भी नांदेड़ से सांसद के रूप में शपथ ली. राहुल गांधी द्वारा वायनाड सीट छोड़ने के कारण यहां बीते 13 नवंबर को उपचुनाव हुए थे.







