Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

25 नवंबर को दिवंगत महेंद्र सिंह मेवाड़ के बेटे विश्वराज सिंह मेवाड़ का चित्तौड़गढ़ में राजतिलक हुआ था. उसके बाद वे सिटी पैलेस में धूणी माता के दर्शन के लिए जाने वाले थे. इसको लेकर उनके चाचा ने वकिल के जरिए न्यूज पेपर में एक आम सूचना जारी की थी. जिसमें उन्होने कहां कि पैलेस में अनाधिकृत व्यक्तिों के प्रवेश को लेकर रोक रहेगी. इसी के कारण क्षत्रिय समाज के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया था.

चौथी बार शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन ने सेना के एक शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो के भाई बलराम महतो को सरकारी नौकरी में नियुक्ति का पत्र और उनके परिजनों को 10 लाख रुपए के मुआवजे का चेक सौंपा. 

वित्त मंत्रालय ने लोकसभा में नकली नोटों के बढ़ते प्रचलन के बारे में चिंता व्यक्त की. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा प्रस्तुत उत्तर में हाल के वर्षों में नकली नोटों, विशेष रूप से 500 और 2,000 रुपये के नोटों के चलन के बारे में प्रकाश डाला गया.

गुजरात के अहमदाबाद शहर से 80 किलोमीटर दूर स्थित लोथल को प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है. आईआईटी दिल्ली और आईआईटी गांधीनगर की टीम यहां मिट्टी के नमूने लेने गई हुई थी.

दरअसल कांगेस के गंगानगर से सांसद कुलदीप इंदौरा  (Kuldeep Indora) ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से रेलवे महीने में कितनी बार कंबल धोता है इसको लेकर सवाल पूछा था, जिसका जवाब रेल मंत्री ने संसद में दिया. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें दुनिया के अलग-अलग देशों में भारतीय संस्कृति (Indian Culture) की झलक नजर आई.

बुंदेलखंड में बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में 160 किलोमीटर लंबी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा आस्था और एकता का प्रतीक बन गई है, जो छतरपुर से शुरू होकर ओरछा के राम राजा मंदिर में संपन्न होगी. इस यात्रा ने हजारों श्रद्धालुओं को एकजुट कर सनातन धर्म के प्रति निष्ठा को उजागर किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सख्त रुख अपनाते हुए ग्रेप-4 के तहत लगाए गए प्रतिबंध 2 दिसंबर तक लागू रखने का आदेश दिया. ट्रकों के प्रवेश को लेकर लापरवाही पर पुलिस और एमसीडी को फटकार लगाई, साथ ही अगली सुनवाई में सख्त कदम उठाने के संकेत दिए.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पार्टी के संदर्भ में की गई भविष्यवाणियों को सच बताया.

झारखंड के सीएम पद के लिए मनोनीत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले उनकी पत्नी और JMM नेता कल्पना सोरेन की मां ने कहा, "लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया है, इसलिए मैं उनका शुक्रिया अदा करती हूं."


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital