Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

हिंदू सेना के विष्णु गुप्ता की तरफ से एक वाद अजमेर की अदालत में पेश किया गया है, जिसमें उन्होंने यहां की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा किया है. इस मामले में कोर्ट सुनवाई 20 को करेगी.

बीते सोमवार को यूपी के गोरखपुर की रहने वाले एयर इंडिया की पायलट मुंबई में अपने किराये के मकान में ​मृत पाई गई थी. युवती के परिवार ने आरोपी बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है.

देवघर एयरपोर्ट से निजी विमान के उड़ान पर विवाद की यह घटना 31 अगस्त 2022 को हुई थी. इस मामले में देवघर एयरपोर्ट की सिक्योरिटी में तैनात डीएसपी सुमन अमन की शिकायत पर देवघर जिले के कुंडा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश सरकार ने कार्रवाई की है. जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के प्रधानाचार्य को हटा दिया है. साथ ही कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आरोप पत्र एवं तीन अन्य को निलंबित किया गया है.

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद डोटासरा, टीकाराम जूली, भंवर जितेन्द्र सिंह जैसे दिग्गज नेता सक्रीय रहे. वहीं भाजपा का चुनाव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इर्द-गिर्द घूमता रहा.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का मामला. पुलिस ने बताया कि गांव के सरपंच समेत 8 लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है. 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि पारंपरिक प्रेस में संपादकीय जांच ने जवाबदेही लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो सोशल मीडिया के इस दौर में पूरी तरह से गायब हो चुकी है.

दिल्ली में रहने वाले 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना लागू करने की मांग वाली बीजेपी नेताओं की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 28 नवंबर को सुनवाई करेगा.

महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रही अटकलों के बीच, एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी खुद को मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखा.

चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि यह नीतिगत मामला है, अदालत इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital