Bharat Express DD Free Dish

देश

झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार में युवाओं की नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा जोर-शोर से उठ रहा है. इसे लेकर सत्तारूढ़ और विपक्षी पार्टियों एवं उनके नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप और जुबानी जंग का सिलसिला तेज है.

जनसभा में सीएम योगी ने कहा, पहले पाकिस्तानी घुसपैठिए कभी भी भारत में बम विस्फोट करते थे. चीन भारत की सीमा का अतिक्रमण करता था. हम लोग मुद्दा उठाते थे तो कांग्रेस के लोग कहते थे कि बोलिए नहीं, संबंध खराब हो जाएंगे. उन्हें संबंधों की चिंता थी, देश की सुरक्षा की नहीं.

एक व्हाट्सअप ग्रुप में उनका सिर काटने की धमकी दी गई है. एक व्यक्ति ने लिखा, "मंडल मुर्मू का सिर काटने वाले को सिदो-कान्हू बैसी समिति की ओर से 50 लाख रुपए दिए जाएंगे."

हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, जनपद हरदोई में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई बुलडोजर की कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की है. कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को अवैध रूप से तोड़फोड़ की कार्रवाई करने के मामले में जांच करने और याचिकाकर्ता को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है.

मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की बेंच ने कहा कि अगर आप इसमें डुबकी लगाते हैं तो स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. हम इसमें अनुमति नहीं दे सकते है. 

जस्टिस हृषिकेश रॉय ने कहा, हमारा मानना ​​है कि यदि परिवहन वाहन का वजन 7500 किलोग्राम के अन्दर है तो एलएमवी लाइसेंस धारक भी उस वाहन को चला सकता है. इस फैसले से एलएमवी धारक को बीमा दावा करने में भी मदद मिलेगी.

8 नवम्बर, 2024 तक आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य घाटों पर स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, और प्लास्टिक मुक्त परिवेश सुनिश्चित करना है.

सीएम सिद्धारमैया से उनके परिवार को 50:50 अनुपात पर भूमि आवंटन, भूमि परिवर्तन और कथित दस्तावेजों के फर्जीवाड़े में उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ की जाएगी.

अपने लोक गीतों और छठ महापर्व के गीतों से भारतीय संगीत जगत में अनमोल योगदान देने वाली प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. देश के कई नेताओं और संगीत जगत की हस्तियों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है.