Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

PM Modi Meets Indian Space Startups: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ स्पेस स्टार्टअप्स के प्रमुखों ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने संदेश दिया कि सरकार जब कोई निर्णय लेती है तो उसमें निरंतरता रहनी चाहिए, ताकि जोखिम उठाने वाला व्यक्ति यह भरोसा कर सके कि यदि कोई गलती होती भी है तो उसे अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. सरकार की कोशिश इसी भरोसे का माहौल तैयार करने की रही है.

Bakhtiyarpur Fire News: बख्तियारपुर के बाईपास इलाके में शिव चर्चा के बाद आरती की थाल से पर्दे में आग लगने से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई. हादसे में पंकज कुमार की पत्नी रीमा देवी, मां गीता देवी और छह माह की बच्ची आस्था की दम घुटने व झुलसने से जान चली गई.

Jammu News: आरएस पुरा में बारिश के बाद सड़क पर बने गड्डों और जलभराव से परेशान अपनी पार्टी के नेता मोहम्मद आरिफ ने पानी भरे गड्ढे में नहाकर अनोखा विरोध जताया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किंग कोबरा लड़खड़ाता और बार-बार गिरता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग इसे नशे से जोड़ रहे हैं. हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक सांप का ऐसा व्यवहार चोट, डिहाइड्रेशन या न्यूरोलॉजिकल समस्या का संकेत हो सकता है.

महाराष्ट्र के नंदुरबार के शहादा तालुका में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल उनपदेव के पास अवैध शराब (हाथभट्टी) बनाए जाने के आरोप लगे हैं. इससे प्राकृतिक गर्म पानी के झरने और नदी के प्रदूषित होने का खतरा पैदा हो गया है.

सिंगरौली के जयंत इलाके में बदमाशों ने देर रात ATM मशीन तोड़कर कैश लूटने की कोशिश की, लेकिन कैश बॉक्स नहीं तोड़ पाए. ATM पर सुरक्षा गार्ड और CCTV नहीं होने के साथ पुलिस चौकी में स्थायी प्रभारी की तैनाती न होने से व्यवस्था पर सवाल उठे हैं.

अलवर के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का नाबालिग छात्राओं के साथ बांध के पानी में नहाते हुए कथित वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया. शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल को निलंबित कर उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है, जबकि पुलिस वायरल वीडियो और आरोपों की जांच कर रही है.

Delhi Crime News: दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में जनता विहार में पुलिसकर्मियों पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया.

Miss Universe India 2026: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले आज जयपुर में होगा, जहां देशभर से चुनी गईं 52 फाइनलिस्ट खिताब के लिए मुकाबला करेंगी. प्रतियोगिता में खूबसूरती के साथ फाइनलिस्ट के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, टैलेंट और सवालों के जवाब देने की क्षमता को भी परखा जाएगा.

Goldy Brar Audio Claim: कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी आतंकी गोल्डी बराड़ ने ली है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital