बिहार में पेपर लीक पर बढ़ा बवाल; नवादा में अचानक क्यों बढ़ानी पड़ी BJP दफ्तर की सुरक्षा? जानें वजह
Bihar Paper Leak: बिहार में पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है. नवादा में बीजेपी दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एसपी खुद सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाल रहे हैं.
कौन हैं नरेश पाल गंगवार? नीट विवाद के बीच बनाए गए नए उच्च शिक्षा सचिव, जानें प्रोफाइल
देशभर में नीट धांधली और शिक्षा सुधारों को लेकर जारी बवाल के बीच केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल किया है. विनीत जोशी की जगह राजस्थान कैडर के सीनियर आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया है.
पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन: 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल मंजूर
मोदी कैबिनेट ने पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून को मंजूरी दी है. नए बिल में 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ तक जुर्माना और स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट का प्रावधान है.
‘मुझे तो 25 लाख दो…! नागपुर के स्कूल में मासूम की संदिग्ध मौत, मुआवजे की मांग पर अड़ी मां
नागपुर के जरीपटका स्थित एक स्कूल में तीसरी कक्षा के 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है, जबकि परिवार ने ₹25 लाख मुआवजे की मांग की है.
कश्मीर में दनादन एक्शन! लश्कर के 2 आतंकियों के घर बारूद से उड़ाए, 2500 से ज्यादा गिरफ़्तारी
अनंतनाग में हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने घाटी में व्यापक आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है. ऑपरेशन के तहत लश्कर से जुड़े दो आतंकियों के पैतृक मकानों को ध्वस्त किया गया और 2,500 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.
मुंबई में अनामिका जैन अंबर को मिला प्रतिष्ठित ‘गोपाल दास नीरज सम्मान’, महाकवि नीरज को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Gopal Das Neeraj Samman: महाकवि गोपाल दास 'नीरज' की 8वीं पुण्यतिथि पर मुंबई में आयोजित 'कारवाँ गीतों का... नीरज' कार्यक्रम में कवयित्री अनामिका अंबर जैन को 'गोपाल दास नीरज सम्मान' से सम्मानित किया गया.
दिल्ली में मिनटों में गायब हो जाती हैं कारें! पुलिस ने बताया चोरी का पूरा तरीका
Delhi Vehicle Theft Case: दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने चार चोरी की कारें, फर्जी नंबर प्लेट, ओबीडी स्कैनर और अन्य उपकरण बरामद किए, जबकि चार वाहन चोरी के मामलों का भी खुलासा हुआ.
कौन हैं ये 30 दंगाई? बेगूसराय पुलिस ने जनता से मांगी पहचान, हिंसा पर बड़ा एक्शन
Begusarai Violence News: बेगूसराय में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने 30 संदिग्ध दंगाइयों की तस्वीरें जारी कर जनता से पहचान बताने की अपील की है. जानिए पूरा मामला और पुलिस की कार्रवाई.
‘जैसी सोच और कर्म, वैसा ही जीवन..! PM मोदी ने शेयर किया श्लोक; जानें इसके मायने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सुभाषितम्' श्रृंखला के तहत संस्कृत श्लोक साझा कर कर्म, विचार और वाणी की पवित्रता का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और शुभ कर्म ही व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं.
राजस्थान के बांसवाड़ा में भी नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई तीखी झड़प
राजस्थान के बांसवाड़ा में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की व तीखी झड़प हुई. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया.





