“दिल्ली की जनता के साथ AAP के बड़े नेताओं ने धोखा किया”, पूर्व मंत्री राजकुमार ने केजरीवाल सरकार पर बोला हमला
दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजकुमार आनंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुए आंदोलन से हुआ था, लेकिन आज के समय में पार्टी खुद भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूब चुकी है.
विनेश फोगाट का आरोप- ओलंपिक से बाहर करने के लिए मुझे डोप टेस्ट में फंसाया जा सकता है
विनेश ने कहा कि हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही. इतनी महत्वपूर्ण स्पर्धा से पहले हमारे साथ ऐसे मानसिक उत्पीड़न कहां तक जायज है.
‘पैसे और परिवार के लिए राजनीति करता है इंडी गठबंधन’: झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी
झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा क पूरे देश में सनातन विरोधी एक मंच पर आ रहे हैं पर देश की जनता को अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है.
Jharkhand News: सनातन महापंचायत ने की मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात, रामनवमी पर राजधानी रांची में पुष्प वर्षा की मांग
Jharkhand News: सनातन महापंचायत का प्रतिनिधि मंडल झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात कर उनसे आग्रह किया कि वह भी रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हों.
Bengaluru Cafe Blast Probe: NIA ने दबोचे दो प्रमुख संदिग्ध, BJP आईटी सेल के हेड अमित मालवीय और बंगाल पुलिस आमने-सामने
बेंगलुरु कैफ़े ब्लास्ट के अभियुक्तों की गिरफ़्तारी पर अमित मालवीय और पश्चिम बंगाल पुलिस आमने-सामने आ गए. मालवीय ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे आईईडी विस्फोट कांड में शामिल दो प्रमुख संदिग्धों के बंगाल से पकड़े जाने पर सवाल उठाए हैं.
एक क्लिक में पढ़िए आज की 10 बड़ी चुनावी खबरें
Lok Sabha Election News: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. अब हर जगह चुनावों की बात हो रही है. आइए ऐसे में जानते हैं सियासत से जुड़ी 12 अप्रैल की बड़ी खबरें, जिन पर पूरे देश की नजर रही.
भाजपा ने इंडिया गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बोला हमला, 21 अप्रैल की उलगुलान रैली को भ्रष्टाचार जुटान रैली कहा
झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि 21 अप्रैल को कांग्रेस के बड़े नेता भी मंच पर आएंगे, जिनके सांसद डीके शिवकुमार दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की मांग कर रहे थे.
मैरी कॉम ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के प्रमुख का पद छोड़ा, बताई ये वजह
मैरी कॉम को पिछले महीने शेफ-डी-मिशन के रूप में तो शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल को पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भारतीय टीम के ध्वजवाहक के रूप में नामित किया गया था.
‘INDI Alliance वाले हमारे परमाणु हथियार खत्म करना चाहते हैं…इनके मंसूबों से सतर्क रहे देश’, विपक्षियों पर बरसे PM मोदी
पीएम मोदी ने बाड़मेर में चुनावी सभा को संबोधित किया. राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए पीएम बोले कि कांग्रेस के शहजादे शक्ति के विनाश की बात करते हैं. इंडी अलायंस वालों..सुन लीजिए इस चुनाव में देश आपको सजा देना चाहता है.
“वो दिन दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में भी होंगे विधानसभा चुनाव, वापस मिलेगा राज्य का दर्जा”- उधमपुर में बोले PM मोदी
विपक्ष पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सत्ता के लिए इन्होंने जम्मू-कश्मीर में 370 की ऐसी दीवार बना दी थी कि जम्मू-कश्मीर के लोग बाहर नहीं झांक सकते थे और बाहर वाला जम्मू-कश्मीर की तरफ नहीं झांक सकता था.





