Bharat Express DD Free Dish

देश

Sanatan Dharma news: गुजरात के छोटा उदेपुर में आयोजित कार्यक्रम में 25 आदिवासी-वनवासी लोगों ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती मौजूद रहे.

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी द्वारा अभिषेक कुमार उर्फ बंटी का टिकट काटे जाने पर राजद सांसद मीसा भारती ने जोरदार हमला बोला है. उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की कमजोरी और पार्टी में अंदरूनी कलह का दावा किया. साथ ही प्रशांत किशोर को भाजपा की 'B टीम' बताया.

Ministry of External Affairs Statement: ओमान के तट पर कमर्शियल जहाज 'GFS गैलेक्सी' पर हुए हमले के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी कड़ी निंदा की है. इस जहाज पर कुल 11 भारतीय नागरिक सवार थे, जिनमें से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नाविक अब भी लापता है.

दिल्ली से मॉडिफाइड ऑटो लेकर जम्मू-कश्मीर की वादियों का दीदार करने निकले चार ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों के साथ गूगल मैप ने मजेदार खेल कर दिया. मैप के शॉर्टकट के चक्कर में ये सैलानी हिमाचल के हमीरपुर जिले के 'कश्मीर' गांव पहुंच गए, जहां पहुंचकर एक विदेशी तो बीच सड़क पर खुशी से नाचने भी लगा.

Champat Rai Clean Chit: राम मंदिर दान चोरी कांड में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट आया है. महंत कमलनयन दास ने चंपत राय को दी 'क्लीन चिट' दी है. उन्होंने कहा कि उनके साथ भयंकर छल हुआ है. उधर जेल में बंद गुनहगारों की उड़ी नींद, कोई साध रहा मौन तो कोई सुबह 4 बजे उठकर कर रहा पूजा-पाठ.

Palwal Hospital: हरियाणा के पलवल जिला अस्पताल में बिजली जाने के बाद मोबाइल टॉर्च की रोशनी में गर्भवती महिला का ऑपरेशन किया गया. मां और नवजात सुरक्षित हैं, स्वास्थ्य विभाग ने जांच कमेटी गठित की.

संगीत जगत की महान हस्ती और दिग्गज गायिका एस. जानकी (S. Janaki) का मैसूरु में निधन हो गया. 6 दशकों से ज्यादा लंबे करियर में 17 भाषाओं में 40 हजार से अधिक गाने गाने वाली जानकी अम्मा के जाने से पूरे देश में शोक की लहर है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को अहमदाबाद में 'मिशन फाइव मिलियन ट्रीज' के तहत व्यापक वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करेंगे. इसके साथ ही वे साइंस सिटी में एएमसी और एयूडीए की लगभग 405 करोड़ रुपये की सार्वजनिक अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.

उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह एक्टिव है. मौसम विभाग ने अगले 10 घंटों के भीतर देश के 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ-साथ तेज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है. इस दौरान पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और दिल्ली-NCR में उमस बढ़ने की संभावना है.

Omar Abdullah: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को पैसों का ऑफर देकर पाला बदलने की कोशिश कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है.