Bharat Express DD Free Dish

देश

दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में भारत पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो-एन ने पैदल घर लौट रहे उदय कुमार को कुचल दिया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चश्मदीद की मदद से पुलिस को हिमाचल प्रदेश नंबर की गाड़ी का सुराग मिला है.

Lioness Entered Village: एक गांव में आधी रात एक शेरनी अपने तीन शावकों के साथ घुस आई. गली में घूमते शेरों का यह वीडियो देखकर स्‍थानीय लोग डरे हुए हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी देखा जा रहा है.

कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित आरएसएस की प्रांत प्रचारक बैठक संपन्न हो गई है. बैठक में राम मंदिर चढ़ावा घोटाले की जांच पर भरोसा जताते हुए खेद व्यक्त किया गया. साथ ही जनसंख्या असंतुलन, नशा मुक्ति और संघ के शताब्दी वर्ष विस्तार की योजनाओं पर भी गहन चर्चा की गई.

Amarnath Yatra Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रविवार देर रात अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस एनएच-44 पर अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 17 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जबकि ड्राइवर-कंडक्टर फरार हैं.

Parliament Monsoon Session 2026: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले केंद्र सरकार ने 19 जुलाई को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में सरकार अपने विधायी एजेंडे को सामने रखेगी, वहीं विपक्ष भी घेराबंदी की तैयारी में है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में गांधीनगर के सरखेज वार्ड में ‘सामूहिक वृक्षारोपण’ अभियान में सम्मिलित होकर पौधारोपण किया. वहीं, उन्‍होंने दिल्ली में भी एक मुहिम की शुरुआत की.

UAPA मामलों में जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट के अलग-अलग फैसलों ने नई बहस छेड़ दी है. लंबी सुनवाई और कम सजा दर से कई लोग सालों तक जेल में रहते हैं.

Samrat Choudhary In Muzaffarpur: सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को मुजफ्फरपुर में नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यक्रम के दौरान 1,047.09 करोड़ रुपए की लागत वाली 982 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. उन्होंने सिकंदरपुर में 213.25 करोड़ रुपए की लागत से विकसित लेक फ्रंट का भी लोकार्पण किया.

Sourav Joshi On E20 Petrol: ब्लॉगर सौरव जोशी ने अपनी पत्नी के साथ यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया है. जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनकी गाड़ी पहले 16 का माइलेज देती थी. यानी एक लीटर पेट्रोल में करीब 17 किलोमीटर चलती थी. जब से E20 पेट्रोल डालना शुरू किया हूं, माइलेज पहले 9 पर आया और अब गाड़ी सीधे 5 किलोमीटर प्रति लीटर पर आ गई है.

Voter List Change: निर्वाचन आयोग ने ऑनलाइन फॉर्म 6 में नया सेक्शन जोड़ा है. अब नए वोटर्स को अपने या माता-पिता की पिछली SIR स्थिति बतानी होगी.