इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड; भारत के लिए काफी कुछ लेकर दिल्ली लौट रहे हैं पीएम मोदी
पीएम मोदी के ऐतिहासिक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे का आज आखिरी दिन है. ऑकलैंड में न्यूज़ीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के साथ रक्षा और व्यापार पर अहम बैठक के बाद आज पीएम मोदी भारत के लिए रवाना होंगे.
टिकट नहीं मिलने पर भड़के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक, पुलिस पर पथराव; दतिया में 15KM लंबा जाम
Narottam Mishra: दतिया उपचुनाव में बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया. NH-44 पर 15 किमी लंबा जाम लगा और पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए.
बारिश के साथ अब चक्रवाती हवाओं का तांडव: झारखंड से बंगाल तक मानसून का खौफ, जानें दिल्ली-UP के मौसम का हाल?
आईएमडी ने 11 जुलाई के लिए दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत 20 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. चक्रवाती परिसंचरण और कम दबाव के क्षेत्र के असर से कई इलाकों में 70-80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और जलभराव की आशंका है.
गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप, पूर्व पार्षद अंजन दास और सहयोगी गिरफ्तार
कोलकाता के बेहाला में गर्भवती महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पूर्व पार्षद अंजन दास और उनके सहयोगी भोला सरकार को गिरफ्तार किया गया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की, जबकि मेडिकल जांच के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.
शादी में मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! दुल्हे वालों को दुल्हन पक्ष ने तबियत से तोड़ा
Saharsa Wedding Clash: बिहार के सहरसा में शादी में खाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह झगड़ा शादी में मटन की जगह मुर्गा खिलाने को लेकर हुआ है. दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच हुआ छोटा सा विवाद देखते ही देखते रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.
‘4 साल में सिर्फ आश्वासन मिले…’, गौशालाओं में पानी के संकट पर राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, सरकार को फटकारा
Rajasthan High Court: राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य की पंजीकृत गौशालाओं में पेयजल संकट को लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है. न्यायालय ने कहा कि वर्ष 2023-24 के बजट में घोषणा होने के बावजूद चार वर्षों में भी गौशालाओं में स्थायी पेयजल व्यवस्था के लिए कोई प्रभावी कार्य नहीं हुआ.
कम दर्द, जल्दी रिकवरी और फ्री इलाज: SMS अस्पताल के CTVS विभाग ने 15 वर्षों में 2000 मरीजों को दिया नया जीवन
SMS Hospital Jaipur: SMS अस्पताल का कार्डियो-थोरेसिक एंड वास्कुलर सर्जरी CTVS विभाग अब 2000 मिनिमल इनवेसिव कार्डियक सर्जरी MICS सफलतापूर्वक पूरी करने वाला देश का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है. MICS यानी मिनिमल इनवेसिव कार्डियक सर्जरी में हृदय का ऑपरेशन 2-3 इंच के छोटे चीरे से किया जाता है. इसमें छाती की हड्डी नहीं काटी जाती.
बीजेपी ने पीके के ‘सीक्रेट प्लान’ पर फेरा पानी; जानें आखिर क्यों बांकीपुर से अभिषेक की जगह नीरज सिन्हा पर खेला दांव
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने चारा घोटाला कनेक्शन सामने आने के डर से अपने उम्मीदवार अभिषेक कुमार का टिकट काट दिया है. प्रशांत किशोर इस मामले का खुलासा करने वाले थे, जिसकी भनक लगते ही बीजेपी आलाकमान ने साख बचाने के लिए नीरज सिन्हा को नया प्रत्याशी बना दिया.
पांचना बांध विवाद पर सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर करौली पुलिस का एक्शन, 146 अकाउंट बंद
Panchna Dam Dispute: करौली में पांचना बांध से पानी निकासी को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. एसपी सोनवाल ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों को 48 घंटे का समय दिया गया है.
भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड बना TATA Group, ब्रांड वैल्यू ₹3 लाख करोड़ के पार; जानिए- दुनिया में कौन है टॉप पर?
Tata Group India's Most Valuable Brand: फिनटेक कंपनी ऑनडेक की वैश्विक स्टडी के अनुसार, टाटा समूह 31.6 अरब डॉलर (करीब 3 लाख करोड़ रुपये) की ब्रांड वैल्यू के साथ भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड बन चुका है. जानें वैश्विक रैंकिंग का हाल...





