Bharat Express DD Free Dish

देश

IIT रुड़की में मानसून की पहली तेज बारिश के बाद हुए जलभराव को छात्रों ने अनोखे अंदाज में यादगार बना दिया है.

भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग को आसान बनाने के लिए IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन ला रहा है. इसमें पैसेंजर डिटेल सेव रहने, एक ही स्क्रीन पर सभी क्लास की सीटें दिखने और आसान कैप्चा जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

Balaghat Well Rescue: बालाघाट के पीपरटोला गांव में जहरीली गैस के कारण कुएं में फंसे दो लोगों को SDRF और होमगार्ड की संयुक्त टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू के बाद दोनों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेजा गया, जबकि प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

तीन देशों के दौरे के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां रह रहे भारतीयों के प्यार, अपनापन और भारत से उनके अटूट जुड़ाव की दिल से सराहना की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' और भारत की बढ़ती सैन्य एवं आर्थिक ताकत का उल्लेख किए जाने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनकी बात का समर्थन किया.

Golu Chaudhary Arrest: मुजफ्फरपुर के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल गोलू चौधरी को STF और साहेबगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया. आरोपी 2021 से लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में फरार चल रहा था.

Uniform Civil Code: गोवा, उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद चार अन्य राज्य भी UCC लागू करने की कानूनी प्रक्रिया में शामिल हो गए हैं. केंद्रीय स्तर पर UCC को लेकर सहमति न बन पाने के कारण, भाजपा सरकार अब इसे राज्यों में लागू कर परख रही हैं.

महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार और सुप्रिया सुले की देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इस बीच एनडीए में एनसीपी के संभावित शामिल होने को लेकर भी बयान सामने आया हैं.

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन में अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक को न्योता दिया गया है. इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि NC एक बार फिर अलगाववाद को बढ़ावा दे रही है.

Ward 16 Cremation Ground: हाथरस वार्ड 16 के सोखना श्मशान घाट में बारिश के बीच दो महिलाओं का अंतिम संस्कार बुनियादी सुविधाओं के अभाव में त्रिपाल के सहारे करना पड़ा. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त श्मशान घाट की मांग तेज कर दी है.