Bharat Express DD Free Dish

देश

Bharat Tiwari encounter case update: भोजपुर के भरत तिवारी कथित पुलिस मुठभेड़ मामले में न्याय न मिलने पर परिजनों ने 17 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने का ऐलान किया है. मृतक की मां ने तत्कालीन थानाध्यक्ष और एसडीपीओ (SDPO) पर हत्या का केस दर्ज कराया है और पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम का प्रसिद्ध संस्कृत श्लोक साझा कर विनम्रता, सेवा और परोपकार का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि सच्ची सफलता पद या धन से नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण और नम्रता से मापी जाती है...

आईएमडी ने देश के 22 राज्यों में अगले कई दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान और पहाड़ी राज्यों में बाढ़, जलभराव और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है...

'We Support Peace' अभियान को अमेरिका की संसद तक पहुंचाने के बाद भारत लौटे आचार्य लोकेश जी का नई दिल्ली में भव्य अभिनंदन किया गया. समारोह में जैन संतों और सामाजिक संगठनों ने उनके विश्व शांति, अहिंसा और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार की सराहना की.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता दौरे के दौरान बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष पुस्तिका भेंट की और दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई.

Gujarat ATS Jaish Module: गुजरात एंटी टेररिज्म स्क्वॉड यानी ATS ने कथित जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल मामले में जांच तेज कर दी है. सोमवार को ATS की टीम पुलिस रिमांड पर चल रहे आठ आरोपियों में से तीन को बनासकांठा जिले के पालनपुर स्थित भागल गांव लेकर पहुंची. यहां जांच एजेंसी ने आरोपियों की मौजूदगी में पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण कराया.

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. अब पूर्व आईएफएस (IFS) अधिकारी और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण मोहन को ट्रस्ट के कामकाज की कमान सौंपी गई है.

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को वीडियो संदेश के माध्यम से देश को संबोधित किया. उन्होंने डॉ. मुखर्जी को भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद का प्रखर प्रतीक बताया.

Rajasthan News: राजस्थान के डीजीपी राजीव शर्मा ने पुलिस अधिकारियों से बदलती चुनौतियों के अनुरूप खुद को लगातार अपडेट रखने और तकनीक आधारित पुलिसिंग को अपनाने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि आज पुलिसिंग का स्वरूप तेजी से बदल रहा है.

Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोपों के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई. बैठक में तिरुपति मंदिर की तर्ज पर CEO नियुक्त करने का फैसला लिया गया.