Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

Amarnath Yatra bus accident: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल (बालटाल) में अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में मध्य प्रदेश और राजस्थान के 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं. SDRF और पुलिस का रेस्क्यू जारी, घायलों की पूरी लिस्ट देखें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग की 53 किग्रा स्पर्धा में ज्ञानेश्वरी यादव ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरित करेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विक्रम-1' मिशन की सफलता के बाद स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापक पवन चंदना और नागा भरत डाका से मुलाकात की. पीएम ने कहा कि युवा उद्यमियों की ऊर्जा और नवाचार भारत के तेजी से बढ़ते प्राइवेट स्पेस सेक्टर की ताकत का प्रतीक हैं.

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो ने इंस्टाग्राम पर रिकॉर्ड व्यूज हासिल करने का दावा किया, जबकि फेसबुक पर वीडियो के ब्लॉक होने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. मेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन और कथित तकनीकी गड़बड़ी को लेकर भी यूजर्स ने सवाल उठाए.

पीएम मोदी 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में 4,750 करोड़ की लागत से तैयार अल्लूरी सीताराम राजू (भोगापुरम) इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. जानिए यात्रियों को क्या मिलेंगी नई वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं?

आईएमडी ने 28 जुलाई को 22 राज्यों में भारी से अति भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में फ्लैश फ्लड का खतरा, जबकि यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश की संभावना है.

Bihar Student Protest Case: नीट पेपर लीक के खिलाफ बिहार में हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल छात्रों और अन्य लोगों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है. सरकार ने साफ किया है कि तय समय सीमा तक हुए प्रदर्शनों को लेकर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी.

Pakistani Drone Rajouri: पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) और सांबा जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास कई अग्रिम इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया.

RBI Polymer Currency Notes Trial: केंद्र सरकार ने संसद को सोमवार को बताया कि वित्त मंत्रालय ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 10 रुपए और 20 रुपए मूल्यवर्ग के पॉलिमर करेंसी नोटों के फील्ड ट्रायल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

राजस्थान में आयुष्मान आरोग्य मंदिर गांव-गांव तक बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा रहे हैं. 11,500 से ज्यादा केंद्रों पर मुफ्त दवाएं, जांच और ई-संजीवनी के जरिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह आसानी से मिल रही है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital