Bharat Express DD Free Dish

देश

West Bengal Property Damage Penalty: पश्चिम बंगाल सरकार ने सार्वजनिक और औद्योगिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कानून लागू किया है.

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर दान चोरी विवाद में विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार ने SIT से मांग की है कि बड़े नेताओं के आरोपों की भी जांच हो.

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में बजाग पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक सवार तस्कर को घेराबंदी कर पकड़ा है. आरोपी के पास से 80 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसे छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से नोएडा (उत्तर प्रदेश) ले जाया जा रहा था. पुलिस अब फरार चल रहे दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है.

Government Notice to Meta: इंस्टाग्राम पर मात्र ₹99 में बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट का प्रचार करने वाले विज्ञापनों के सामने आने के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा को नोटिस जारी कर ऐसे विज्ञापनों को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है.

बिहार के नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बौरी गांव में 6 साल के मासूम आर्यन राज की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गईं. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा कर हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है.

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले पर मोहन भागवत ने सीधे कुछ कहने के बजाय होसबोले के बयान का हवाला दिया.

Uttar Pradesh elections 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी सहयोगी दलों के साथ तालमेल बनाकर आगे बढ़ रही है, जबकि कांग्रेस और सपा सीटों के बंटवारे में खींचतान में फंसे हैं. जानें पूरी चुनावी रणनीति और राजनीतिक समीकरण.

Haryana Crime: हरियाणा के रेवाड़ी में पुणे के मशहूर 'सिया मर्डर केस' जैसा ही एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी पत्नी ने अपने अवैध संबंधों के रास्ते से पति को हटाने के लिए उसे बेसुध किया और जिंदा ही नहर में फेंक कर मौत के घाट उतार दिया.

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की.

रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 18 वर्षीय युवक की मौत के बाद लाखों रुपये के बिल और कथित लापरवाही को लेकर बवाल मच गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, जबकि अस्पताल ने सभी आरोपों से इनकार किया है...