श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पैतृक आवास पहुंचेंगे अमित शाह, भवानीपुर की गलियों से मचेगा बीजेपी का सबसे बड़ा ‘भौकाल’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता के दौरे पर आ रहे हैं. वे भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर 125 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का शिलान्यास करेंगे. देखिए अमित शाह का पूरा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सहकारिता मंत्रालय के 5 साल पूरे! भारत मंडपम के भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे अमित शाह
सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे होने पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'सहकारी सप्ताह' का भव्य समापन आज है. इसके तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंचेंगे और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फीट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास करेंगे.
‘अखंडता के लिए बलिदान…’, पीएम मोदी ने क्यों कहा-डॉ. मुखर्जी का विज़न दिखाएगा ‘विकसित भारत’ का रास्ता?
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्र निर्माण और अखंड भारत के लिए उनके योगदान को याद किया. पीएम ने संस्कृत श्लोक साझा कर कहा कि महान राष्ट्रसेवियों की कीर्ति अमर रहती है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती है.
3 देश, 6 दिन और हिंद-प्रशांत में भारत का जलवा, क्या हैं पीएम मोदी के इस तूफानी दौरे के मायने?
पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के ऐतिहासिक दौरे पर जा रहे हैं. जकार्ता में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात, रक्षा-व्यापार डील और यूनेस्को धरोहर प्रम्बानन मंदिर का करेंगे दौरा.
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार, पीएम मोदी का संकल्प; एक सूत्र से कैसे हो रहा भारत का विकास?
6 जुलाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का Shyama Prasad Mukherjee Jayanti है. आइये इस मौके पर जानें कैसे उनका सपना मौत तक अधूरा रह गया था. अब उनके विचारों से प्रेरित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या फैसले लिए हैं और कैसे देश के विकास पर उनके विचार की झलक नजर आती है.
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के लिए डॉ. मुखर्जी का योगदान सदैव याद रखा जाएगा.
‘मुझे भूले तो नहीं…’, नितिन नबीन का पक्ष लेकर कूदे दिल्ली के कैबिनेट मंत्री परवेश वर्मा, केजरीवाल पर कसा मजाकिया तंज
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन पर अरविंद केजरीवाल के 'आप कौन हैं?' वाले ट्वीट के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई. कैबिनेट मंत्री परवेश वर्मा ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए केजरीवाल को उनकी चुनावी हार की याद दिलाई...
गर्मी से तो राहत, लेकिन जान पर बनी आफत! अगले 8 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम, भयंकर आंधी-तूफान का अलर्ट
आईएमडी ने अगले 8 घंटों के लिए 17 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी, वज्रपात और 80 किमी/घंटा तक की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान, झारखंड और पहाड़ी राज्यों में जलभराव, भूस्खलन और बिजली गिरने का खतरा बढ़ गया है...
तालीम, तरक़्क़ी और तहज़ीब के पैग़ाम के साथ भरूच में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का भव्य सम्मान समारोह
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक डॉ. इन्द्रेश कुमार की अध्यक्षता में हुए सम्मान समारोह में प्रो. शाहिद अख़्तर ने नौजवानों को किया सम्मानित, होनहार छात्रों को कहा— 'आप ही भारत का कल हैं, विकसित भारत 2047 की ज़िम्मेदारी आपके कंधों पर'
राम मंदिर दान चोरी मामला: अयोध्या में ट्रस्ट की अहम बैठक कल, बड़े फैसलों की संभावना
Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर अयोध्या में हलचल तेज हो गई है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक कल दोपहर 3 बजे राम जन्मभूमि परिसर में होने जा रही है. बैठक से पहले ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी अयोध्या पहुंच गए हैं.





