Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

Bihar News: बिहार में शिक्षा की स्थिति तो आप सबको पता है, लेकिन शिक्षा विभाग की हालत की हालत तो उससे भी बेकार है. बिहार शिक्षा विभाग ने अपने आधिकारिक पत्र में 'बैगलेस क्लास' को 'बैक लेश क्लास' लिख दिया. यह जानकारी बिहार विधान परिषद में एमएलसी संजीव कुमार सिंह ने बताई.

उत्तराखंड पुलिस के जवान शेर सिंह ने नौकरी से इस्तीफा देकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नीट-विरोधी आंदोलन को समर्थन दिया है. CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने उनका स्वागत किया.

Bhopal Minor Rape Case: भोपाल के एमपी नगर इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में SAF के दो आरक्षकों पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों संतोष सेन और जितेंद्र राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, मामले की जांच जारी है.

जयपुर की एक पुरानी हवेली में खुदाई के दौरान सोने-चांदी के सिक्कों और सिल्लियों से भरे कलश मिलने की चर्चा हो रही है. एक मजदूर के खुलासे के बाद पुलिस जांच में जुटी है. इस रहस्यमयी खजाने की क्या है कहानी..? राजस्थान के इतिहास में दर्ज हैं कई किस्से..

Honey Dubey Escape Case: ग्वालियर-गुना ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी हनी दुबे को पैरोल जंप के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया, लेकिन जेल ले जाते समय वह बहोड़ापुर थाने से फरार हो गया. चार घंटे की सर्चिंग के बाद पुलिस ने हनी को एक सूने मकान से पकड़ लिया, लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया.

Monsoon Session Parliament Disruption: संसद के मानसून सत्र का पहला सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ गया. इस पूरे सप्ताह में एक भी दिन राज्यसभा व लोकसभा में न तो प्रश्नकाल चल सका और न ही शून्यकाल की कोई कार्यवाही हुई.

NSA Law Indira Gandhi: 1980 में इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून आज भी विवादों के केंद्र में है. दिल्ली में जंतर-मंतर पर जारी छात्र प्रदर्शनों के बीच दिल्ली पुलिस को NSA के तहत हिरासत का अधिकार मिलने से राजनीति गरमा गई है. जानिए आखिर क्या है यह कानून और क्यों इसे नागरिक स्वतंत्रता के लिए मुसीबत माना जाता है.

Delhi road collapse Khayala: पश्चिमी दिल्ली के ख्याला बस स्टैंड के पास शुक्रवार तड़के मुख्य सड़क अचानक धंस गई, जिसमें ईंटों से भरा ट्रक गहरे गड्ढे में फंस गया. प्रशासन ने सुरक्षा के लिए सड़क को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं.

Bihar Paper Leak: बिहार में पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है. नवादा में बीजेपी दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एसपी खुद सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाल रहे हैं.

देशभर में नीट धांधली और शिक्षा सुधारों को लेकर जारी बवाल के बीच केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल किया है. विनीत जोशी की जगह राजस्थान कैडर के सीनियर आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital