Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में सुधारों को लेकर शिक्षा मंत्रालय शुक्रवार रात बड़ा ऐलान करने जा रहा है. इससे पहले सरकार और CJP प्रतिनिधियों के बीच अहम बैठक हुई. प्रदर्शनकारियों के केस वापस लेने पर सहमति बनी

Himachal Rain Landslide: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की दूरदराज और दुर्गम पांगी घाटी में शुक्रवार को भारी चट्टान गिरने के कारण एक टाटा सूमो वाहन मलबे में दब गया. इस हादसे में 6 महीने के एक मासूम सहित 13 लोगों की मौत हो गई.

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 27 जुलाई को नई दिल्ली में नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में शामिल होंगी.

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे और सत्तापक्ष के पलटवार के चलते सदन की कार्यवाही 5 मिनट में ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई.

Bhumihar Brahmin Controversy: बिहार में भूमिहार ब्राह्मण पहचान को लेकर शुरू हुआ विवाद एक बार फिर बड़ा तूल पकड़ लिया है. बिहार सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में भूमिहार को भूमिहार ही लिखा जाएगा, न कि भूमिहार ब्राह्मण.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि भाजपा के समर्थक भी अब पार्टी की कार्यशैली से निराश और शर्मिंदा हैं.

Dharmendra Pradhan Resignation: नीट पेपर लीक विवाद के बीच सीजेपी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर 24 घंटे का वक्त दिया है. हालांकि, आरएसएस से मजबूत जुड़ाव और मोदी कार्यकाल में सबसे लंबे समय तक शिक्षा मंत्री रहने के रिकॉर्ड के कारण उनका इस्तीफा होना बेहद मुश्किल माना जा रहा है.

Drug Dealer Bikaner: मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ओर सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से करीब 106 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद की गई है.

वामपंथी दलों के सदस्यों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को कानूनी सुरक्षा देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है.

Barrackpore Water Taxi: पश्चिम बंगाल सरकार जल्द ही बैरकपुर, बाबूघाट और मेटियाब्रुज के बीच वॉटर टैक्सी सेवा शुरू करेगी. परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने बताया कि लंबी दूरी के वेसल भी चलाए जाएंगे, जिससे जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital