Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

देशभर में मानसून के प्रचंड रूप के बीच मौसम विभाग ने 16 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है. राजस्थान और असम के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम के कारण मैदानी इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश और पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है.

सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए डॉक्टरों की सलाह मानने की अपील की. पीएम ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि पेपर लीक रोकने के लिए सरकार सख्त कानून लाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है.

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों की भूख हड़ताल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में समाप्त कर दी. सरकार के आश्वासन और आंदोलनकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं होने की सहमति के बाद उन्होंने अनशन तोड़ा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक और परीक्षा धांधली पर कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा जताया. उन्होंने फास्ट-ट्रैक कोर्ट और परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए नए कानूनी प्रावधानों के संकेत दिए.

देश में पेपर लीक को लेकर मचे बवाल के बीच PM मोदी ने आधी रात को वीडियो संदेश जारी कर बड़ा ऐलान किया है. पीएम ने दोषियों को तुरंत सजा दिलाने के लिए Fast-Track Courts गठित करने का निर्देश दिया है. जानिए वीडियो में पीएम मोदी ने देशवासियों और छात्रों से क्या कहा...

दिल्ली के विश्व युवक केंद्र में विश्वमांगल्य सभा की दो दिवसीय प्रबोधन बैठक शुरू हुई. 'युगानुकूल मातृत्व' पर केंद्रित इस बैठक के दूसरे दिन आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत महिलाओं को संबोधित करेंगे और भावी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन देंगे.

बिहार सरकार की 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति देने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 24 जुलाई को ऊर्जा ऑडिटोरियम, पटना में विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा.

महाराष्ट्र सरकार ने 'एग्रीगेटर नीति 2026' लागू की है. अब अगर ओला-उबर और रैपिडो ड्राइवरों ने राइड कैंसल की तो उन्हें 5 गुना जुर्माना भरना पड़ सकता है.

NEET पेपर लीक विवाद के बीच सलमान खान ने छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी और बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सख्त कार्रवाई के आश्वासन का स्वागत किया. अभिनेता ने छात्रों से घर लौटने की अपील की और भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मध्य पूर्व में जारी जंग और तनाव के चलते कच्चा तेल $100 प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. 85% तेल आयात करने वाले भारत के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital