RBI : बैंकों में अबतक कुल 1.80 लाख करोड़ रुपये के 2,000 के नोट वापस आए
RBI ने एलान किया था 2000 रुपये के नोट को बैंकिंग सिस्टम से वापस लिया जा रहा है. इस प्रक्रिया की शुरुआत 23 मई से हुई हैं और 30 सितंबर तक नोट जमा करने की समय सीमा है.
VIDEO : खालिस्तान समर्थकों ने की कायराना हरकत, झांकी में शामिल किया खून से लथपथ पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का पुतला, कांग्रेस ने कही ये बात…
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से जो दिन पहले कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में खालिस्तानी समर्थकों ने पांच किलोमीटर लंबी परेड निकाली थी. जिसमें पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हुई हत्या के सीन को भी झांकी में शामिल किया गया था.
बिहार में सोन पुल के पिलर और दीवार के बीच फंसा 11 साल का बच्चा, 16 घंटे से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
रोहतास में सोन नदी पर बने पुल के पिलर और स्लैब के बीच एक 11 साल का बच्चा फंस गया. SDRF बच्चे को निकालने में जुटी हुई है. प्रशासन ने पुल में होल कर बच्चे को निकालने में जुटी है.
Lucknow: लड़की को भगाने के आरोप में आजमगढ़ जेल में भी रहा है माफिया जीवा को गोली मारने वाला विजय यादव, 22 मार्च को निकला था लखनऊ के लिए, पिता ने बयां की पूरी कहानी
सात जून को जीवा पर उस वक्त हमला किया था जब वह कोर्ट में अपनी पेशी का इंतजार कर रहा था. उस पर पीछे से हमलावर ने गोलियां मारी थी और जीवा वहीं गिर पड़ा था.
संजीव माहेश्वरी जीवा की पत्नी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, खुद की जान को बताया खतरा, गिरफ्तारी रोकने की मांग
लखनऊ सिविल कोर्ट में 7 जून को मारे गए गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. पायल माहेश्वरी ने सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर अपनी सुरक्षा की मांग की है.
डेटा लॉगर से कोरोमंडल ट्रेन हादसे की डिटेल आई सामने, अचानक से लूप और अप लाइन के सिग्नल हुए थे रेड
डेटा लॉगर से पता चलता है कि किस ट्रेन को किस लाइन से किस वक्त गुजारा गया. कौन सी ट्रेन किस लाइन पर है ये भी पटरी पर लगे सेंसर से डेटा लॉगर में दर्ज हो जाता है. यानी ट्रेन के बारे में हर तरह की रियल टाइम जानकारी इस डेटा लॉगर में दर्ज होती है.
Alert In UP: लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या के बाद पूरे यूपी में अलर्ट, कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाने के दिए गए आदेश
Gangster Sanjeev Jeeva: स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि, सभी जिलों में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा किए जाने के साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए.
मुंबई में रूह कंपा देने वाली वारदात : हत्या करने के तरीके को जानकर रह जाएंगे दंग, फिल्मी स्टाइल में सबूत मिटा रहा था आरोपी, हुआ गिरफ्तार
Mumbai Murder: मुंबई में श्रद्धा वॉलकर हत्याकांड जैसी खौफनाक घटना सामने आई है. लिव-इन में रह रहे व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़ कर दिए. कहा जा रहा है कि बदबू नहीं आए इसलिए वह शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला करता था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना : लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, शव को ‘ट्री कटर’ से काटकर प्रेशर कुकर में उबालता था आरोपी
मुंबई से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे एक व्यक्ति ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद महिला के शव को पेड़ काटने वाली मशीन (चेनशॉ) से काटकर कई टुकड़े कर दिए.
बढ़ता जा रहा है चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का खतरा, अगले 24 घंटे में लेगा भयंकर रूप! जानें कहां-कहां होगा इसका असर
गोवा तट के पास अरब सागर में एक भीषण चक्रवाती तूफान उठा है, जो तेजी से उत्तर दिशा की तरफ बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार यह अगले 24 घंटे में भीषण रूप ले सकता है.





