Bharat Express

ISRO आप सचमुच देश का गौरव- गौतम अडानी ने Chandrayaan-3 की सफलता पर दी बधाई

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 मिशन के चंद्रमा की सतह पर उतरते ही बेंगलुरु में इसरो मिशन कंट्रोल सेंटर ‘वंदे मातरम’ के नारों और जश्न से झूम उठा.

उद्योगपति गौतम अडानी

Chandrayaan-3 Landing: अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने आज ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. भारत का मिशन चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कर गया है. इसरो के वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर पूरा देश गौरवान्वित है. चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर उतरते ही बेंगलुरु में इसरो मिशन कंट्रोल सेंटर ‘वंदे मातरम’ के नारों और जश्न से झूम उठा. इसके बाद देश दुनिया से बधाईयां आने लगीं. वहीं अडानी ग्रुप के चैयरमैन और दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी ने भी इसरो को बधाई दी है.

इसरो आप सचमुच देश का गौरव

ट्वीटर पर अपने बधाई संदेश में गौतम अडानी ने लिखा है कि, ‘बधाई हो, इसरो आप सचमुच देश का गौरव हैं. किसी देश की अंतरिक्ष अभियानों को अंजाम देने की क्षमता उसके आत्मविश्वास को दर्शाती है और यह भारत का समय है. हमारे 1.4 अरब नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण, क्योंकि हमारे देश की कक्षाओं का विस्तार जारी है. जय हिन्द.’

इसरो प्रमुख ने टीम को दी बधाई

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर अपनी टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा, “समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद. हमने अपनी असफलता से बहुत कुछ सीखा और आज हम सफल हुए. हम चंद्रयान-3 के लिए अब से अगले 14 दिनों का इंतजार कर रहे हैं.” वहीं इस मिशन की एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर कल्पना ने कहा कि यह मेरे और मेरी टीम के लिए सबसे यादगार पल है. पिछले कई वर्षों से हम यही प्रयास कर रहे हैं. हमने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया.

इसे भी पढ़ें: ISRO Journey: कभी साइकिल और बैलगाड़ी से रॉकेट ढोने वाला ISRO, ऐसे बना स्पेस का सुपरपावर

पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी. उन्होंने कहा, “हम वास्तव में उत्साहित हैं. हम लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे. मैं बहुत खुश हूं.”

चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल की चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के साथ भारत उन देशों के विशिष्ट समूह में शामिल हो चुका है जिन्होंने चंद्रमा की सतह तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की है.

Bharat Express Live

Also Read