Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Chandrayaan-3: ये क्‍या बोल दिए! गहलोत सरकार के मंत्री ने कहा- ‘चांद पर हमारे जो यात्री गए, उनको सलाम…’, अब उड़ रहा मजाक

Chandrayaan 3 Moon Landing: चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई देते हुए राजस्थान के मंत्री अशोक चांदना ने ऐसी बात कह दी, कि उसे सुनकर किसी को भी हंसी आ जाए. चांदना ने चंद्रयान-3 के साथ जाने वाले ‘यात्रियों’ को बधाई दी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Minister Ashok Chandna on Chandrayaan-3: राजस्थान सरकार के मंत्री अशोक चांदना ने आज चंद्रयान-3 के बारे में ऐसी बात कह दी, कि अब सोशल मीडिया पर चांदना की खिल्‍ली उड़ रही है. उनके अजीबो-गरीब बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

मंत्री अशोक चांदना ने चंद्रयान-3 के बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा, ”हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई…तो जो यात्री गए हमारे, उनको सलाम करता हूं. हमारा देश एक कदम और साइंस व स्पेस रिसर्च में आगे बढ़ा, उसके लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं.” देखें Video:-

अब अपने इस बयान की वजह से अशोक चांदना सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किए जा रहे हैं. बता दें कि वह राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार में खेल मंत्री हैं. और, जिस चंद्रयान के बारे में उन्‍होंने ये कहा कि यात्रियों को सलाम करता हूं, वास्‍तव में उसमें तो कोई इंसान चांद पर गया ही नहीं था. चंद्रयान-3 के 3 पार्ट थे- लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल. जो चांद पर खेाज-परख करने के लिए इसरो ने भेजे.

मंत्री अशोक चांदना के अजीबो-गरीब बयान पर अब भाजपाइयों ने भी निशाना साधा है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राजस्थान सरकार के मंत्री अशोक चांदना के बयान पर कहा, ”घमंडिया ठगबंधन स्पेशल !! चंद्रयान पर राजस्थान के मंत्री अशोक चांदना जी और बिहार के मुख्यमंत्री जी का ज्ञान देखकर क्या कहेंगे आप?”

वहीं, भाजपा की राजसमंद से महिला सांसद दीया कुमारी ने लिखा है, ”राजस्थान के खेल एवं युवा मामलात मंत्री अशोक चांदना जी चांद पर जाने वाले यात्रियों को सलाम कर रहे हैं. मंत्री जी, ये चंद्रयान है. गगनयान प्रधानमंत्री मोदी जी के अगले कार्यकाल में यात्रियों के साथ अंतरिक्ष में जाएगा.”

अब आप ट्विटर पर जाकर मंत्री अशोक चांदना के वीडियो क्लिप पर लोगों के और भी मजेदार रिप्‍लाई देख सकते हैं.-

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital