Bharat Express DD Free Dish

देश

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में फसलों की कीमत को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सरकार को धमकी भरी चेतावनी दी है.

केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल के नौ साल पूरे हो गए हैं. जिसको लेकर बीजेपी पूरे देश में महा जनसंपर्क अभियान चला रही है. उत्तराखंड में बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान का दूसरा चरण कल यानी की 8 जून से शुरू हो रहा है.

पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के घर पहुंचे हैं. अनुराग ठाकुर ने देर रात एक ट्वीट कर पहलवानों को बातचीत के लिए निमंत्रण दिया था. जिसके बाद अब पहलवान उनसे मुलाकात के लिए पहुंचे है.

चौबेपुर थाना प्रभारी ने बताया कि, यदि बीयर के गत्तों को दूसरे ट्रक में शिफ्ट नहीं कराया जाता, तो रात में ग्रामीण बीयर लूट ले जाते. ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं.

Jhansi: डिप्टी सीएम बोले कि, 9 वर्षों में तमाम परिवर्तन हुआ है, इसके तहत हर गरीब को पक्का मकान मिला है, शौचालय मिला है, जल जीवन के मिशन में सबके घर में स्वच्छ जल जा रहा है, सब को पांच लाख रुपया नि:शुल्क इलाज के प्राप्त हो रहा है.

Kanpur Airport New Terminal:पहली बार नए टर्मिनल से 180 सीटर विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा. दिल्ली फ्लाइट को लेकर कानपुर के व्यापारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है.

बांध टूटने के बाद पानी बढ़ता ही जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बांधी के आसपास के 80 गांव पूरी तरह पानी में बह गए हैं. हर घंटे 8 इंच पानी बढ़ रहा है.

वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में वृद्धि दर में सुस्ती की वजह ऊंची मुद्रास्फीति और कर्ज की लागत बढ़ने के चलते निजी खपत का प्रभावित होना है. वर्ल्‍ड बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था के इस साल 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान जताया है.

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी. हादसे के बाद रेलवे ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया था, लेकिन अब इस मामले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जब ओडिशा ट्रेन हादसे की जानकारी बाबा को पहले से हो गई थी तो उन्होंने सैकड़ों लोगों को मरने क्यों दिया ?