Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

1 जुलाई से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की बड़ी कटौती की गई है. हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ, वहीं पेट्रोल निर्यात पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है...

Delhi-NCR में प्री-मानसून बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और IMD ने 1 से 6 जुलाई तक बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है...

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची 1 से 3 जुलाई तक भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 16वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, व्यापार, निवेश, तकनीक और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगी.

India AI Trust: भारत में लोगों का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई पर भरोसा तेजी से बढ़ रहा है. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 85 प्रतिशत उपभोक्ता एआई को लेकर भरोसा जताते हैं और मानते हैं कि आने वाले समय में यह तकनीक भविष्य को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाएगी.

दिल्ली और उत्तर भारत में भले ही पारा 42°C के करीब है, लेकिन हवा में बढ़ी नमी के कारण 'फील्स लाइक' तापमान 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उमस के कारण पसीना न सूखने से शरीर को ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है.

WOMEN EMPOWERMENT: दुलारी देवी फाउंडेशन की निदेशिका प्रीती पाण्डेय को 'नारी शक्ति सम्मान 2026' मिला. सांसद बांसुरी स्वराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया.

PM Modi Iran President Call: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियन से टेलीफोन पर बातचीत की. यह वार्ता ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया पिछले कुछ महीनों से गंभीर तनाव, सैन्य टकराव और कूटनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है.

PM Modi Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक का उद्देश्य शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के लिए आवश्यक सुधारों पर विचार-विमर्श करना था.

Baba Bageshwar On Ram Mandir Scam: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बाबा बागेश्वर ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने इस मामले में सिर्फ छोटे लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही है. बाबा बागेश्वर के मुताबिक इस केस के मुख्य गुनहगारों पर अभी भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में खुलासा हुआ कि बैंक और ट्रस्ट के बीच हुए MoU की धज्जियां उड़ गईं. दानपात्र खोलने के नियम तोड़े गए, निर्धारित सदस्य मौजूद नहीं थे, गणनाकर्मी बिना ड्रेस कोड के काम कर रहे थे और बैंककर्मियों की अनिवार्य मौजूदगी सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई. जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital