Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

Weather Update: मौसम विभाग ने 17 राज्यों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में लू और बारिश का असर रहेगा. जानें किन राज्यों में कब बदलेगा मौसम और कहां मिलेगी गर्मी से राहत?

CSBO Recruitment 2026: देश की सेवा करने का जुनून रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार अवसर है. इंडियन आर्मी ने सीएसबीओ (सिविलियन स्विच बोर्ड ऑपरेटर), ग्रेड-II, ग्रुप 'सी' के कुल 190 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है.

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश से सपा के वरिष्ठ विधायक रविदास मेहरोत्रा के आवास से दो कंप्यूटर और आईफोन-17 चोरी हो गई. विधायक ने सोशल मीडिया का काम संभालने वाले अरिहंत जैन नाम के युवक पर चोरी का आरोप लगाया है.

गुलमर्ग में केबल कार तकनीकी खराबी के कारण 300 पर्यटक फंस गए. सेना, NDRF और SDRF के संयुक्त 6 घंटे लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी को सुरक्षित बचा लिया गया. अमित शाह ने राहत दलों की सराहना की.

Yogi Adityanath: जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सरकार बनने को लेकर बयान दिया है. जिसपर अब भाजपा नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के विकास कार्यों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व के कारण राज्य लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है.

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जीआरपी ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में कार्रवाई करते हुए 41 किलो गांजा बरामद किया. रायपुर से प्रयागराज जा रहे 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी है.

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास, निवेश और औद्योगिक परियोजनाओं पर चर्चा की. उन्होंने पीएम मोदी को राज्य सरकार के दूसरे कार्यकाल समारोह में आने का निमंत्रण भी दिया.

Assam UCC Bill: असम विधानसभा में सोमवार को भाजपा सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पेश कर दिया. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी विधेयक पर विरोध करते हुए इसे लैंगिक न्याय से कोसों दूर बताया है.

Nitish Kumar Bakhtiyarpur Visit: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार रविवार को बख्तियारपुर दौरे के दौरान एक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए. गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे नीतीश कुमार का पैर अचानक लड़खड़ा गया, लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाल लिया.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि इस दौरान भारत आत्मनिर्भर बना, अर्थव्यवस्था मजबूत हुई और देश ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital