Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सादगी की अनूठी मिसाल पेश करते हुए हेलीकॉप्टर की यात्रा त्याग दी है और अब वे बस व ट्रेन से सफर करेंगे. उन्होंने अपनी Z+ सुरक्षा भी छोड़ दी है और छात्रों से सप्ताह में एक दिन साइकिल या सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने की अपील की है.

Bikaner Drone Network: बीकानेर में भारत-पाक सीमा पर ड्रोन के जरिए हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा हुआ है. पंजाब पुलिस और बीकानेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया गया, जो पाकिस्तान से जुड़े ड्रोन ड्रॉपिंग नेटवर्क का किंगपिन बताया जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोखरण-II परमाणु परीक्षण की 28वीं वर्षगांठ पर देश के अटल साहस और वैज्ञानिकों की प्रतिबद्धता को याद किया. उन्होंने शिव-शक्ति के श्लोक के माध्यम से भारत की आत्मनिर्भरता और सामरिक ताकत का संदेश दिया.

N. Rangasamy आज 5वीं बार Puducherry के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. AINRC के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने 30 सदस्यीय विधानसभा में 18 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक काफिले के आकार को 50% तक कम करने का निर्देश दिया है. पर्यावरण और सरकारी बचत को ध्यान में रखते हुए लिए गए इस फैसले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब छोटे काफिले के साथ काम कर रही हैं.

Maharashtra Sangli Temple Accident: महाराष्ट्र के सांगली जिले में आंधी-तूफान के कारण देवी मर्गूबाई मंदिर की निर्माणाधीन दीवार ढह गई. हादसे में 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई और 20 घायल हैं. हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है.

Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में रेड बर्ड कंपनी का टू-सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है. हादसे में ट्रेनी पायलट सुरक्षित है. इसी साल जनवरी में यहीं अजित पवार का विमान क्रैश हुआ था.

SP Spokesperson Brahmin Controversy: सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के ब्राह्मण समाज पर विवादित बयान से बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है. बाद में भाटी ने माफी मांगते हुए सफाई दी.

Dead body found in bushes in Delhi: दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के शाहबाद डेरी इलाके में 38 वर्षीय मजदूर जानकी का शव संदिग्ध हालत में झाड़ियों में मिला है. मृतक की आंख और मुंह से खून बह रहा था. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है.

Kishtwar Teacher Arrest: किश्तवाड़ में सरकारी स्कूल के शिक्षक मशकूर अहमद को गिरफ्तार किया गया है. उस पर पाकिस्तानी आतंकियों को पनाह देने और मदद करने का आरोप है. पुलिस ने UAPA के तहत कार्रवाई की है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest