Bharat Express DD Free Dish

देश

Dead Body Found: बहराइच के मोतीपुर स्थित गोपिया बैराज में नेपाल की ओर से बहकर आया 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं और शव की पहचान के लिए सीमा पार नेपाल पुलिस से संपर्क साधा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में क्षिप्रा नदी के घाटों पर एक साथ 33.27 लाख मिट्टी के दीये जलाए गए. इस आयोजन के साथ उज्जैन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जबकि पूरे मध्य प्रदेश में कुल 3.55 करोड़ दीप जलाए गए.

देशभर में चर्चित रहे 2006 के निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित एक चाय की दुकान पर फंदे से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वडनगर पहुंचे. उन्होंने हटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और वडनगर से वाराणसी तक जाने वाली विशेष बाइक यात्रा को रवाना किया. शाह ने पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए उनके जीवन को ‘भारत प्रथम’ की भावना से जोड़ा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक संस्कृत सुभाषित साझा कर देशवासियों को आत्मनिर्भरता और परोपकार का संदेश दिया है. इस श्लोक के जरिए उन्होंने बताया कि सच्ची समृद्धि आत्मनिर्भरता में है और जीवन की महानता दूसरों के संबल बनने में निहित है.

Yuva Dharma Sansad Ujjain Mohan Bhagwat: उज्जैन में तीन दिवसीय युवा धर्म संसद का उद्घाटन करते हुए संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि धर्म बुढ़ापे या रिटायरमेंट के बाद का विषय नहीं है. सेवाज्ञ संस्थानम् के इस आयोजन में डॉ. भागवत ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा और समाज में धर्म तथा राष्ट्र के उत्तरदायित्वों पर अपने विचार रखे.

Arif Aajakia On Pakistan In UN: कराची के पूर्व मेयर आरिफ आजकिया ने पाकिस्तान को एक बार फिस से UN में आईना दिखाया है. उन्होंने सिंधु जल संधि पर भारत को दोष देने वाली पाक सेना को ही पानी लूटने वाला बताया है. साथ ही आतंक के मुद्दे पर उन्होंने पोल खोल दी है. जानिए और क्या-क्या कहा?

11वें व्हाइटस्वान रिस्पॉन्सिबल आर्ट फेस्टिवल में नई दिल्ली की प्रतिष्ठित कथक नृत्यांगना सुश्री स्नेहा मुखर्जी ने कल्याण ठाट में राम स्तुति और राग कलावती में तराने की सुंदर प्रस्तुति दी. इस दौरान उन्होंने युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने और रामराज्य की अवधारणा के साथ नागरिक जिम्मेदारियों का संदेश दिया.

Weather Today: 18 सितंबर को देश के 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट है. IMD के अनुसार कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर अहमदाबाद का कांकरिया लेकफ्रंट करीब 1.25 लाख दीयों से रोशन हुआ. अमित शाह और भूपेंद्र पटेल ने ‘एक दीपक आशीर्वाद नो’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया.