Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

Jabalpur Communal Tension: जबलपुर के सिहोरा में गुरुवार की रात खौफनाक साबित हुई. आजाद चौक पर जहां एक तरफ दुर्गा मंदिर में आरती चल रही थी, वहीं सामने मस्जिद में नमाज का वक्त था. अचानक एक मामूली कहासुनी ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि उसने इलाके को दहशत में डाल दिया. अभी इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात हैं.

IMD Weather Update: उत्तर भारत (Delhi, UP, Bihar) में तापमान में भारी उछाल आया है. वहीं हिमाचल और दक्षिण भारत में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. जानें आपके राज्य में कैसा रहने वाला है आज का ताजा मौसम?

महाराष्ट्र की राजनीति और ग्लैमर जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अमृता फडणवीस ने 23 साल लंबे बैंकिंग करियर के बाद कॉर्पोरेट दुनिया को अलविदा कह दिया है.

INDIA alliance leadership row: विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ ब्लॉक में नेतृत्व को लेकर फिर विवाद गहराता दिख रहा है. सामना के संपादकीय में नेतृत्व पर सवाल उठाए गए, वहीं कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने रोटेशन सिस्टम लागू करने का सुझाव दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में एयरोनॉटिक्स और डिफेंस सेक्टर के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र खोलने की घोषणा की है. यह केंद्र पीएम-सेतु योजना के तहत फ्रांस सरकार के सहयोग से बनाया जाएगा.

आचार्य प्रमोद कृष्णम को आज (गुरुवार) को कल्कि स्थापना दिवस समारोह के दौरान ‘जगतगुरु’ की उपाधि से सम्मानित किया गया. यह सम्मान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी द्वारा प्रदान किया गया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा के अगरतला में होने जा रहे राजभाषा सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे. वे 20 फरवरी को राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर और पुस्तक विमोचन भी होगा.

दो मोर्चों के संभावित खतरे के बीच 114 नए राफेल जेट की प्रस्तावित डील चर्चा में है. सवाल यह है कि क्या मौजूदा ताकत के साथ भारतीय वायुसेना लंबी अवधि के संघर्ष को संभाल पाएगी?

मुंबई के विलेपार्ले में ज्वेलरी कारोबारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने 200 मीटर पीछा कर दबोच लिया.

हरियाणा के फरीदाबाद से आई यह खबर ईमानदारी की मिसाल पेश करती है. बल्लभगढ़ के रहने वाले अशोक शर्मा अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान गए थे और अपने करीब 100 ग्राम सोने को सुरक्षा के लिए एक पुराने बोरे में छिपा दिया.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital