Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

महाराष्ट्र के धुले जिले के देवपुर श्मशान घाट में चोर अंतिम संस्कार के बाद राख में छिपे गहनों की तलाश में अस्थियां तक चुरा रहे हैं. सिक्योरिटी के अभाव में परिजनों ने प्रशासन से कैमरे और चौकीदार की मांग की है.

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के दहदहा गांव में मिडिल स्कूल के 35 छात्रों ने अपनी कलाइयां काट लीं. यह घटना 'मास हिस्टीरिया' या एक-दूसरे को देखकर की गई नकल बताई जा रही है. प्रशासन ने अब सभी स्कूलों में काउंसलिंग और निगरानी के निर्देश दिए हैं.

'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में पीएम मोदी ने युवाओं के इनोवेशन की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने AI Summit में परमाणु विनाश का उदाहरण देकर जिम्मेदार AI पर जोर दिया है. आइये जानें उन्होंने क्या कहा?

PM Modi Speech In AI Summit: 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में पीएम मोदी के भाषण का 'साइन लैंग्वेज' में लाइव AI ट्रांसलेशन हुआ. पीएम ने एथिकल उपयोग के लिए 'MANAV' विजन पेश किया. आइये जानें उनके संबोधधन की खास बातें क्या है?

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाल किले के पीछे खड़ी एक संदिग्ध काले रंग की कार ने हड़कंप मचा दिया. पुलिस जांच में कार के अंदर से दो युवक और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) का फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुआ है. स्पेशल सेल और IB मामले की जांच में जुटी हैं.

PM Modi AI Summit Speech: 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में पीएम मोदी का ऐतिहासिक संबोधन दिया. उन्होंने कहा कि इंसान सिर्फ डेटा नहीं है. उन्होंने दुनिया की भलाई के लिए AI कोड्स को पब्लिक करने की वकालत की है. जानिए क्यों?

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को विजिटर और प्रदर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के चलते एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है. अब यह कार्यक्रम 21 फरवरी तक चलेगा. ज्यादा भीड़ और रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन ने देश में एआई इंटेलिजेंस के प्रति बढ़ते उत्साह को उजागर किया है.

प्रयागराज में बटुक ब्राह्मणों की शिखा खींचने के विवाद पर सियासी घमासान जारी है. डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने बटुकों से मुलाकात कर सम्मान जताया, जबकि विपक्ष ने सरकार को घेरा...

India AI Summit 2026: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम की जमकर तारीफ की है. आइये जानें उन्होंने इस 10 साल के सफर को कैसा बताया?

नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एंथ्रोपिक के सीईओ दारियो अमोदेई ने भारतीय जोश की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत में 'साथ मिलकर निर्माण करने' की जो ऊर्जा है, वैसी दुनिया में कहीं और नहीं मिलती. यह बयान भारत को एआई की रेस में एक वैश्विक लीडर के तौर पर स्थापित करता है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital